फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Newly married woman hanged herself

Yamuna Nagar News: नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman hanged herself
गांव खुर्दी में अपने मायके में आकर नवविवाहिता ने फंदा लगा लिया। शनिवार देर शाम 23 वर्षीय प्रीति का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। प्रीति को दोपहर के समय ही उसका पति सन्नी मायके में छोड़ गया था। आरोप है कि जब वह मायके में आए तब भी सन्नी ने प्रति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा किया था। तब सन्नी ने प्रीति के माता-पिता को भी भला बुरा कहा था। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरा और पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर प्रीति को नाजायज तंग करने तथा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव खुर्दी निवासी हुकम चंद ने बताया कि उसके पास एक बेटी प्रीति व उससे छोटा बेटा शुभम है। प्रीति की शादी उसने नवंबर 2022 में गांव बैंडी के सन्नी के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही सन्नी प्रीति को परेशान करने लगा। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इसका पता जब उन्हें लगा तो दो बार दोनों पक्षों के मौजिज लोगों पंचायत भी हुई। जिसमें लोगों ने सन्नी व उसके परिजनों को समझाया था। इसके बाद प्रीति को उनके साथ ससुराल भेज दिया था। परंतु इसके बावजूद वह प्रीति को तंग करने से बाज नहीं आए। शनिवार दोपहर सन्नी प्रीति को लेकर गांव खुर्दी में आया था। उनका आरोप है कि तब सन्नी ने प्रीति के साथ काफी बहस की थी। जिससे प्रीति परेशान हो गई थी। उन्होंने सन्नी को समझाया भी था। इसके बाद सन्नी प्रीति को वहीं छोड़ कर अपने घर चला गया। शाम करीब छह बजे वह प्रीति को घर छोड़ कर खेतों में चले गए थे। शाम करीब सात बजे प्रीति की मां सुमन खेत से घर लौटी तो उसने बेटी प्रीति को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वह उसे तलाशते हुए कमरे की तरफ गई तो बेटी को फंदे पर लटका देख अपने होश खो बैठी। शोर सुनते ही आसपास के लोग वहां एकत्रित होने लगे और पुलिस को सूचना दी। थाना सदर यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन




प्रीति के पिता हुकम चंद का कहना है कि मैंने अपनी बेटी की शादी में अपनी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी थी। शादी धूमधाम से हो इसके लिए उसने चार लाख रुपये का कर्ज लिया था। अभी तक भी वह इस कर्ज को चुका नहीं सका है। कर्ज भी नहीं उतरा और बेटी भी छोड़ कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर प्रीति के मायके व ससुराल वाले दोनों पहुंचे थे। जहां पर दोनों पक्षों में काफी नोकझोंक हुई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रीति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। वहीं ससुराल वाले प्रीति का शव अपने गांव बैंडी में ले जाना चाहते थे। जिस पर मायके वालों ने एतराज जताया। मायके वालों ने कहा कि बेटी के शव का संस्कार उनके गांव खुर्दी में ही होगा। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को खुर्दी में ले गए।


थाना सदर यमुनानगर एसएचओ जोगिंद्र सिंह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी ससुराल वालों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed