{"_id":"6ab03b3082261fe55c0cab3f","slug":"ashok-from-makhala-defeated-raman-from-karnal-in-the-wrestling-match-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-163260-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दंगल में मखाला के अशोक ने करनाल के रमन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दंगल में मखाला के अशोक ने करनाल के रमन को हराया
Mon, 21 Sep 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
दंगल के दौरान हाथ मिलवाते समिति के सदस्य व अतिथि। आयोेजक
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। ग्राम पंचायत नाचरौन की ओर से जाहरवीर गोगा मेड़ी का दो दिवसीय मेला रविवार को संपन्न हो गया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर माथा टेका। मेले का शुभारंभ भगत सतपाल ने पूजा करके किया। मेले में ग्रामीणों ने माथा टेका और खरीदारी की।
मेले में दंगल प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें दूर-दूर से आए पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए। दंगल में मखाला के पहलवान अशोक कुमार व बड़ागांव करनाल के रमन बीच मुकाबला हुआ। इसमें अशोक पहलवान को विजेता घोषित किया गया। वहीं, अन्य मुकाबले में पहलवान रिंकू उमरी व बाबा पहलवान राजस्थान के बीच हुए कड़े मुकाबले में रिंकू पहलवान ने जीत दर्ज की।
विजेता पहलवानों को 5,100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं, उप विजेता पहलवान को 3,100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि सचिन कुमार ने बताया कि मेले में हर वर्ष पहलवानों का दंगल करवाया जाता है। इसमें सभी पहलवान अपने जौहर दिखाते हुए ग्रामीणों को मनोरंजन करते है। दंगल हमारे प्राचीन खेल का प्रतीक है, जिसको गांव के लोग बड़े चाव से देखते है।