फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   new style, enjoy, social, responcibalty, teachers

अलग अंदाज में मनाया नया साल, जश्न की बजाय सामाजिक दायित्व निभाया टीचर्स ने

Tue, 03 Jan 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Tue, 03 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
new style, enjoy, social, responcibalty, teachers
teachers - फोटो : यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जगाधरी वर्कशाप। साल बदल रहा है। यह बदलाव केवल कैलेंडर की तारीख में नहीं होनी चाहिए। इसका सकारात्मक बदलाव समाज में भी दिखाई देना चाहिए। बस, इसी सोच के साथ इन टीचर्स ने नया साल में जश्न मनाने की बजाय समाज के निम्न तबके में बदलाव का निर्णय लिया और पहल की। टीचर्स ने नया साल पर तीन घंटे का समय इन लोगों के साथ बिताया। जिसमें उन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
महर्षि परशुराम मिडल स्कूल की प्रिंसिपल डा. लक्की गुप्ता, टीचर पूजा शर्मा, ममता शर्मा, पंकज, ममता सब्बरवाल, सरिता, विजय, रम्मी, नेहा व किरण ने नए साल पर गरीब बस्ती में पहुंची। यहां उन्होंने बस्ती के लोगों से बात की और उन्हें स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। मिसेज डा. गुप्ता ने उन्हें बताया कि हमें सबसे पहले अपने आप को स्वच्छ रखना होगा। इसके लिए हर रोज टूथ ब्रुश करना चाहिए। उनकी टीम की ओर से बच्चों को टूथ ब्रुश भी बांटे गए। बच्चों को हर रोज निहलाना भी चाहिए। साथ ही बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके तहत बच्चों को नोटबुक व ड्राइंग बुक भी बांटी गई।
विज्ञापन

बाक्स:


बेटियों को देंगे नि:शुल्क शिक्षा, आप स्कूल भेजे:
स्कूल प्रिंसिपल डा. गुप्ता ने बस्ती के लोगों को बच्चों, खासतौर पर लड़कियों को पढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि आप बेटियों को स्कूल भेजे। यदि आप इनकी फीस नहीं दे सकते तो कोई बात नहीं, हमें अपने स्कूल में इन्हें नि:शुल्क शिक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि कई लड़कियां सुबह स्कूल नहीं आ सकती हैं, ऐसे में हम करीब 20 लड़कियों को शाम को पढ़ाते हैं। इसी तरह आपकी बस्ती की लड़कियां भी शाम को आकर पढ़ाई कर सकती है। आज के बदलते समय में पढ़ाई बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स:
समस्या सुनी और समाधान भी करवाया:
टीचर्स ने बस्ती के लोगों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। जिसमें उन्होंने बताया कि कालोनी में कचरा फैंकने के लिए डस्टबिन नहीं है। कचरा इधर उधर रखते हैं, जोकि हवा के साथ पूरी कालोनी में फैल जाता है। जिससे गंदगी फैलती है। इसके अलावा कालोनी में गंदे पानी की निकासी की भी व्यवस्था नहीं है। जिससे गंदा पानी कालोनी में ही फैल जाता है। टीचर्स ने डस्टबिन की समस्या को लेकर निगम पार्षद नीरज राणा से बात की और उन्होंने जल्द ही दो डस्टबिन दिलवाने का वायदा किया। इसके अलावा गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर उन्होंने अधिकारियों से मिलने का आश्वासन दिया।



चार लड़कियों को किया है अडॉप्ट:
स्कूल की ओर से चार लड़कियों को अडॉप्ट भी किया हुआ है। जिसमें संस्था की ओर से स्कूल में उन्हें नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि कालोनी की चार लड़कियों को अडॉप्ट किया हुआ है। जिसमें स्कूल में उन्हें नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है। उनका स्कूल मिडल तक है, लेकिन इसके बाद भी उन लड़कियों की आगे की पढ़ाई का खर्चो भी उठाया जाएगा। ये लड़कियां जब तक पढ़ेंगी, उन्हें पढ़ाया जाएगा। इन लड़कियों के हायर स्टडी के लिए भी व्यवस्था की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed