फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   New collector rate will be applicable after the code of conduct is lifted

Yamuna Nagar News: आचार संहिता हटने पर लागू होगा नया कलेक्टर रेट

Sun, 02 Jun 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 02 Jun 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
New collector rate will be applicable after the code of conduct is lifted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आचार संहिता हटने पर जिले में जमीनों के कलेक्टर रेट की नई दरें लागू हो सकती हैं। इसे लेकर शुक्रवार को प्रस्तावित कलेक्टर रेट के ड्राफ्ट पर आए एतराज व सुझावों पर शुक्रवार को बैठक हो चुकी है। डीसी की अध्यक्षता में बैठक के दौरान रियल एस्टेट ब्रोकर एंड इंवेस्टर एसोसिएशन के पदाधिकारी ने कई एतराज व सुझाव रखे। साथ ही प्रस्तावित कलेक्टर रेट की नई दरों को कम करने की भी मांग रखी।
यही मांग एसोसिएशन के पदाधिकारी की ओर से कैबिनेट मंत्री कंवरपाल से की गई। ज्ञात हो कि पहले जनवरी में नई दरें लागू करने के लिए दिसंबर-2023 में ड्राफ्ट जारी हो गया था। इसमें दरें दस से 43 फीसद तक बढ़ाने का प्रस्ताव था, पर जनवरी में नई दरें लागू करने का फैसला स्थगित हो गया। इसके बाद दिसंबर में जारी किए ड्राफ्ट में फेरबदल कर जिला प्रशासन ने मार्च में नया ड्राफ्ट जारी किया।
विज्ञापन

दिसंबर में जारी ड्राफ्ट में दरें 10 से 43 फीसद तक बढ़ाई जा रही थी, वहीं मार्च में जारी ड्राफ्ट में ज्यादातर जगह 10, 15 या 20 फीसद तक बढ़ी दरें प्रस्तावित हैं। कुछ जगह ही 20 से 30 फीसद के बीच बढ़ी दरें हैं, वहीं बहुत सी जगह कोई फेरबदल न कर गत वित्त वर्ष के ही कलेक्टर रेट की दरें प्रस्तावित की गई हैं। लेकिन इस वृद्धि दर पर भी जमीनों केक्रय-विक्रय कारोबार से जुड़ी रियल एस्टेट ब्रोकर एंड इंवेस्टर एसोसिएशन को एतराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन से वाइस प्रेसिडेंट मनोज पंजेटा ने बताया कि शुक्रवार को कलेक्टर रेट की प्रस्तावित नई दरों पर एतराज व सुझावों पर डीसी की अगुवाई में बैठक हुई। जहां वह भी उपस्थित रहे। बैठक में बात रखी कि जिले में यदि किसी की कहीं फैक्ट्री है तो उसकी रजिस्ट्री 8800 रुपये प्रति गज के हिसाब से की जा रही है। ऐसे में जमीन की मार्केट वैल्यू से कलेक्टर रेट कई गुना अधिक बन जाता है।

इस कारण फैक्ट्री की जमीन का क्रय विक्रय नहीं हो पाता है। ऐसे ही मॉडल टाउन, सेक्टरों व अन्य कई कॉलोनियों में रिहायशी व व्यावसायिक कलेक्टर रेट की दरों जमीन की मार्केट वेल्यू से कई गुना अधिक हैं। यही मुद्दा एसोसिएशन के सचिव ललित गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री कंवरपाल के समक्ष रखा। मंत्री की ओर से मामले में सीएम व अधिकारियों से बात करने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed