फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   New buses will run on hilly routes, frequency will increase

Yamuna Nagar News: पहाड़ी क्षेत्र के रूटों पर चलेंगी नई बसें, बढ़ेंगे फेरे

Sun, 18 May 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
New buses will run on hilly routes, frequency will increase
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जून से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो रही हैं। इस बीच जिले से काफी लोग बच्चों संग घूमने जाते हैं। गर्मी से राहत के लिए ज्यादा रुझान पहाड़ी इलाकों में घूमने का रहता है, इस अवसर को भुनाने के लिए रोडवेज की योजना तैयार है। इसके तहत पहाड़ी रूटों पर फोकस रहेगा, जिन पर नई बसें रखने के साथ यात्री बढ़ने पर फेरे बढ़ाने की रणनीति है।
मौजूदा समय में यमुनानगर डिपो की हिमाचल प्रदेश के शिमला रूट पर तीन और कांगड़ा व मनाली रूटों पर एक-एक रोडवेज बस है। इसमें यमुनानगर बस स्टैंड से शिमला के लिए सुबह 5.30, 6.30, 7.00 बजे बस है। ऐसे ही कांगड़ा के लिए सुबह 8.00 और मनाली के लिए सुबह 7.20 बजे बस है। ऐसे ही उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार रूटों पर यमुनानगर सहित अन्य डिपो की बसों के यमुनानगर बस स्टैंड से करीब दस समय बस है।
विज्ञापन

इन रूटों पर स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान नई बसें रखने के साथ यात्री बढ़ाने पर बसें बढ़ाने की योजना है। इसके अलावा काफी लोग अन्य जिलों व राज्यों में अपने सगे-संबंधियों के यहां गर्मियों की छुट्टियों में जाते हैं, इसलिए दिल्ली, चंडीगढ़ सहित आसपास के जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, सहारनपुर, पंचकुला जैसे रूटों पर बसों की सर्विस बढ़ाने की रणनीति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सी व निजी वाहनों से कम है किराया
हरियाणा रोडवेज की बसों से उक्त रूटों पर सफर टैक्सी व निजी वाहनों के तुलना में कम है। इस पर सर्दियों में पहाड़ों पर बर्फबारी देखने या गर्मियों में कुछ राहत के लिए काफी संख्या में लोग कांगड़ा, मनाली, शिमला, देहरादून व हरिद्वार जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने जाते हैं। उपरोक्त स्थिति के मद्देनजर रोडवेज अफसर तैयारी में लगे हैं। ड्यूटी इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में चल रहे रूटों पर यात्री बढ़ते हैं तो डिमांड के मुताबिक बसों का समय बढ़ाने का प्रयास होगा।

गर्मियों के दौरान पहाड़ी रूटों पर यात्री बढ़ते हैं तो मांग अनुसार बसों के फेरे बढ़ाएंगे। अन्य रूटों पर भी यात्रियों की संख्या के आधार पर बस सेवा रखेंगे। - संजय रावल, महाप्रबंधक, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed