{"_id":"48e1c262314e289b6fbef7f6caee4c6e","slug":"net-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल की तर्ज पर होगा नेट एग्जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल की तर्ज पर होगा नेट एग्जाम
यमुनानगर/ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) ने इस बार यूजीसी-नेशनल इलीजिबलिटी टेस्ट (नेट) को मेडिकल की तर्ज पर करवाने का निर्णय लिया है। परीक्षार्थियों को जहां कड़ी सुरक्षा में हाई सिक्योरिटी चेकिंग से गुजरना होगा। वहीं इस बार उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर अपना बॉलपेन तथा पेंसिल भी लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।
पेपर हल करने में परीक्षार्थियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसलिए सीबीएसई ने परीक्षा केंद्र के अंदर उन्हें ब्लैक बॉलपेन मुहैया करवाने का निर्णय लिया है।
27 दिसंबर को होने वाले यूजीसी-नेट एग्जाम में परीक्षार्थियों को मेडिकल एग्जाम जैसी ही परीक्षा के बदलावों और नियमों से होकर गुजरना पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों एआईपीएमटी का पेपर लीक होने के बाद सीबीएसई ने पेपर कंडक्ट करवाने के लिए अपने पैटर्न में काफी बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
जिन्हें अब यूजीसी नेट एग्जाम में लागू किया जा रहा है। सीबीएसई अधिकारियों के मुताबिक 27 दिसंबर को नेट की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में खुद का पेन या पेंसिल लेकर जाने की भी अनुमति नहीं होगी। जिसकी पूर्ति के लिए सीबीएसई द्वारा केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों को ब्लैक पेन मुहैया करवाया जाएगा। जिसकी मदद से परीक्षार्थी बुकलेट के कवर पेज पर दी गई जानकारी भर सकेंगे। इसी पेन के जरिए उन्हें आंसर शीट पर दी गई इंफोर्मेशन भरनी होगी तथा सर्कल्स को डॉर्क करना होगा।
समय देखने के लिए घड़ी पहनने की भी नहीं होगी अनुमति
नेट परीक्षा के दौरान अक्सर परीक्षार्थियों को समय देखने के लिए हाथ पर घड़ी बांधे देखा जा सकता है। लेकिन इस बार सीबीएसई ने परीक्षार्थियों को सख्त हिदायत दी है कि परीक्षार्थी किसी भी प्रकार की घड़ी हाथ पर या साथ लेकर न आएं। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को बार-बार ड्यूटी देने वाले टीचर से समय न पूछना पड़े, इसलिए सीबीएसई ने हर कमरे में वॉल क्लॉक (वॉल क्लॉक) लगाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही एग्जाम सेंटर पर पहुंचने पर परीक्षार्थियों को ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, आधारकार्ड तथा लेटेस्ट फोटो इत्यादि लेकर जानी होगी। मेडिकल एग्जाम में भी इन चीजों को लागू किया गया था।
...तो नहीं होगा परिणाम घोषित
सीबीएसई ने परीक्षार्थियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर परीक्षा केंद्र में किसी के पास इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस, कैलकुलेटर, फोन, मोबाइल, पेजर, लॉग टेबल, नकल करने के लिए मैटिरियल/बुक्स/नोट बुक्स इत्यादि मिला, तो उनका रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा। इसके अलावा अगर कोई परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान किसी दूसरे से बातचीत करता पाया गया या फिर उसने किसी दूसरे परीक्षार्थी को डिस्टर्ब किया, तो इस स्थिति में भी उसका परीक्षा परिणाम रोक लिया जाएगा। सीबीएसई ने इस बार सभी परीक्षार्थियों को कंप्लीट साइलेंस मेंटेन करने की हिदायत दी है।