{"_id":"6af36f9fcab93f1148020178","slug":"neighbor-throws-acid-at-couple-setting-off-firecrackers-skin-left-scorched-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165917-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पटाखे चला रहे दंपती पर पड़ोसी ने फेंका तेजाब, त्वचा झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पटाखे चला रहे दंपती पर पड़ोसी ने फेंका तेजाब, त्वचा झुलसी
Wed, 11 Nov 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
ईस्ट भाटिया नगर में तेजाब फेंके जाने पर गली में एकत्रित लोग। सोशल मीडिया
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर के ईस्ट भाटिया नगर में दिवाली की रात पटाखे चला रहे एक दंपती पर उनके पड़ोसी ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब की चपेट में आने से गगन चावला और उनकी पत्नी शिना चावला की त्वचा झुलस गई और उनके कपड़े भी जल गए।
गनीमत रही कि गगन ने समय रहते गली में खड़े अपने बच्चों को धक्का देकर तेजाब की चपेट में आने से बचा लिया। घटना के बाद दोनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान देवेंद्र पुत्र राममूर्ति के रूप में हुई है।
थाना शहर यमुनानगर के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गगन चावला ने शिकायत में बताया कि दिवाली की रात वह अपने परिवार के साथ गली में पटाखे बजा रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी देवेंद्र ने उनके और परिवार के ऊपर तेजाब फेंक दिया। तेजाब सीधे गगन और उनकी पत्नी पर गिरा, जिससे दोनों की त्वचा झुलस गई और कपड़े भी जल गए।
विज्ञापन
अचानक हुई इस घटना से परिवार में अफरातफरी मच गई। गगन ने बच्चों को धक्का देकर वहां से दूर किया, जिससे वे तेजाब की चपेट में आने से बच गए। इसकी सूचना डायल 112 पर फोन करके पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तीन साल पहले भी लोगों पर फेंका था तेजाब
गगन चावला ने आरोप लगाया कि देवेंद्र नशा करने का आदी है और करीब तीन साल पहले भी उसने इसी तरह की हरकत की थी। उस समय गली में खेल रहे लोगों पर तेजाब छिड़का था, हालांकि कोई उसकी चपेट में नहीं आया था। गगन के अनुसार, देवेंद्र के परिवार में कोई नहीं रहता। उसके घर का बिजली कनेक्शन भी कटा हुआ है। वह सुबह घर से निकल जाता है और सड़कों से कचरा उठाने का काम करता है। रात को ही घर लौटता है।