{"_id":"6ac93c6022b0a4f0d405b6fa","slug":"ncc-cadet-raised-awareness-against-drug-abuse-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164300-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एनसीसी कैडेट ने नशे के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एनसीसी कैडेट ने नशे के खिलाफ किया जागरूक
Sat, 10 Oct 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर के दौरान मौजूद एनसीसी कैडेट। स्वयं
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी, यमुनानगर की ओर से कपालमोचन के निकट व्यासपुर में आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। कैडेटों ने नारों, संदेशों और शपथ के माध्यम से युवाओं व आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
शिविर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के करीब 450 एनसीसी कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। शिविर का आयोजन अंबाला ग्रुप एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित सहगल, वीएसएम के मार्गदर्शन में तथा 14 हरियाणा बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज पारीक के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल कुमुद मैनी की देखरेख में शिविर की गतिविधियां संचालित हो रही हैं।
नशा मुक्त भारत अभियान के दौरान कैडेटों ने संदेश दिया कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ उसके परिवार, शिक्षा और कॅरिअर को भी प्रभावित करती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलकूद, शिक्षा तथा सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया। कैडेटों ने समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
बॉक्स
गणतंत्र दिवस शिविर की कर रहे तैयारी
शिविर में गणतंत्र दिवस शिविर-2027 के लिए अंबाला ग्रुप एनसीसी के दल की तैयारी भी करवाई जा रही है। चयनित कैडेटों को ड्रिल, शारीरिक दक्षता, अनुशासन, सांस्कृतिक गतिविधियों, मानचित्र-पठन और हथियार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कर्नल पंकज पारीक ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लेफ्टिनेंट कर्नल कुमुद मैनी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम कैडेटों के व्यक्तित्व विकास के साथ उन्हें जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।