फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nayab cabinet 2.0, Shyam Singh Rana became minister in Saini government

Nayab cabinet 2.0: सैनी सरकार में श्याम सिंह राणा बने मंत्री, पहले मुख्य संसदीय सचिव की निभा चुके हैं भूमिका

Thu, 17 Oct 2024 01:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 17 Oct 2024 01:41 PM IST
सार

भाजपा विधायक श्याम सिंह राणा को नायब सैनी सरकार में मंत्री पद मिला। उन्होंने रादौर सीट को कांग्रेस से छीनकर भाजपा की झोली में डाली है। इससे पहले 2014 में भी वे विधायक चुने गए थे।

विज्ञापन
Nayab cabinet 2.0, Shyam Singh Rana became minister in Saini government
श्याम सिंह राणा - फोटो : संवाद

विस्तार

गुरुवार का दिन यमुनानगर जिले के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ, जब रादौर से भाजपा विधायक श्याम सिंह राणा को नायब सैनी सरकार में मंत्री पद मिला। श्याम सिंह राणा ने दूसरी बार रादौर विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर भाजपा को मजबूत किया है। 

विज्ञापन

श्याम सिंह राणा ने 2024 के विधानसभा चुनाव में 13,132 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की, जिससे उनकी लोकप्रियता और जनसमर्थन का स्पष्ट प्रमाण मिलता है। इससे पहले 2014 में भी वे विधायक चुने गए थे और हरियाणा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

यमुनानगर जिले को सरकार में प्रतिनिधित्व मिलने से जिले के लोग और भाजपा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। रादौर सीट को कांग्रेस से छीनकर भाजपा की झोली में डालने वाले श्याम सिंह राणा की इस उपलब्धि ने उन्हें मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे रखा। राणा की इस नियुक्ति से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, यमुनानगर के तीन बार के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा भी मंत्री पद के लिए दावेदारी कर रहे थे, लेकिन श्याम सिंह राणा को मंत्री बनाए जाने से जिले में संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed