फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nautapa will not be scorching this time, rain is expected for three days

Yamuna Nagar News: इस बार नहीं तपेगा नौतपा, तीन दिन बारिश के आसार

Mon, 26 May 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 26 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Nautapa will not be scorching this time, rain is expected for three days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। इस बार नौतपा अन्य वर्षों की तरह नहीं तपेगा।रविवार को नौतपा का पहला दिन मानसून की तरह रहा। नौतपा में जहां प्रचंड गर्मी होती और भयंकर लू चलती है। इस बार पहला दिन ठंडा रहा। शनिवार रात को तेज आंधी आई और कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई।
कुछ देर के बाद झमाझम बादल बरसना शुरू हुए और तड़के तक जारी रहे। रविवार का दिन भी बारिश भरा रहा। सुबह करीब आठ बजे बारिश रुकी और दो घंटे बाद फिर से बादल बरसने लगे। दोपहर तक यह सिलसिला जारी रहा। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को भयंकर गर्मी से काफी राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार नौतपा नहीं तपेगा। बल्कि इस अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी कम होगी। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के नौ दिन में से चार दिन बारिश की संभावना है। दो दिन बादल छाए रहने के साथ आंधी व तेज हवा चलने की परिस्थितियां बनी हैं। जिसके चलते इन दिनों तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। पूरे नौतपा के दौरान अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पिछले साल नौतपा के दौरान अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, बारिश के दौरान अधिकतम 32 और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम 30 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ करीब 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है नौ दिन के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक होगा। मंगलवार को अधिकतम 36 और न्यूनतम 27, बुधवार को भी अधिकतम 36 और न्यूनतम 26, वीरवार को अधिकतम 37 और न्यूनतम 26, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 24 रहेगा। शनिवार व रविवार को अधिकतम 37 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। बुधवार से शुक्रवार तक बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। रविवार को भी बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed