फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nature's fury on mango trees, flowers fell off due to storm

Yamuna Nagar News: आम के पेड़ों पर कुदरत का कहर, आंधी से झड़ गया बौर

Sun, 20 Apr 2025 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 20 Apr 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Nature's fury on mango trees, flowers fell off due to storm
यमुनानगर। जिले में शुक्रवार रात दो बार आई आंधी ने आम के पेड़ों पर कहर बरपाया है। जिससे इस बार न केवल आम उत्पादक किसानों को नुकसान हुआ है बल्कि उत्पादन पर भी बुरा असर पड़ सकता है। आंधी की वजह से पेड़ों पर आया बौर झड़ गया है। इस बार आम के पेड़ों पर अच्छा बौर आया था। जिसे देख कर लग रहा था कि इस साल आम का रिकॉर्ड उत्पादन होगा। परंतु आंधी ने आम उत्पादक किसानों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

जिस उम्मीद के साथ उद्यान विभाग उत्पादन बढ़ाने का प्रयास कर रहा था उसको आफत की आंधी ने मटियामेट कर दिया। हर साल बाग खरीदने वाले आम व्यापारियों पर कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि लागत भी निकलने की उम्मीद नहीं बची है। हालत यह है कि व्यापारी आम के बाग निहार रहे हैं, लागत व नफा-नुकसान का आंकलन करने में जुटे हैं। एक दिन पहले तक आम के जिस बाग में पेड़ों पर बौर नजर आता था वह आंधी में झड़ गया है। महंगे दर पर आम की बाग खरीदने वाले व्यापारी अब लागत निकलने की चिंता में हैं। माना जा रहा है कि 30 से 35 फीसद फसल आंधी ने नष्ट कर दी है। सहारनपुर निवासी मेहरदीन व फैजान ने बताया कि इस बार आम के पेड़ों पर उम्मीदों से ज्यादा फल लगे थे, लेकिन आंधी ने पानी फेर दिया। पिछले साल की अपेक्षा इस साल आम की पैदावार घटेगी। फ्रूटिंग के दौरान बारिश व तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद यमुनानगर का आम खास रहा है। बंपर पैदावार 33 हजार मीट्रिक टन की उम्मीद जताई जा रही थी। जिले में आम के बाग का रकबा करीब 16 हजार एकड़ है जोकि प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में सर्वाधिक है। सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली किस्में चौसा, दशहरी व लंगड़ा यहां की खास पहचान है। इसलिए उद्यान विभाग की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय मैंगो मेले में यहां के आम की धाक रहती है। बूड़िया के अलावा छछरौली व प्रतापनगर एरिया में आम के बागों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन


ब्लॉक अनुसार रिपोर्ट मांगी है : कृष्ण कुमार
जिला उद्यान अधिकारी डाॅ. कृष्ण कुमार ने बताया कि आम उत्पादन में यमुनानगर प्रदेश में एक नंबर पर है। बाग लगाने पर सरकार की ओर से विशेष अनुदान दिया जाता है। शुक्रवार रात जो आंधी आई है उससे आम के पेड़ों पर आया बौर झड़ गया है। इसका असर आम उत्पादन पर बुरा असर पड़ेगा। किसी ब्लॉक में कितना नुकसान है इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed