फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   nagar nigam, yamunanagar, haryana, huda

नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद से हुडा में बदहाली का आलम

Fri, 23 Sep 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Fri, 23 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam, yamunanagar, haryana, huda
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
पार्कों में साफ-सफाई, नालों में भरी गंदगी और हुडा सेक्टर 17 ए की टूटी सड़कों पर प्रशासन बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है। सेक्टर में चारों ओर कचरा बिखरा पड़ा है। पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद से ही हुडा में बदहाली का आलम है। फॉगिंग तक नहीं कराई जा रही है। इससे सेक्टर में चिकनगुनिया, डेंगू और मलेरिया जैसी घातक बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है। इन समस्याओं को लेकर सेक्टर 17 हुडा के सीनियर सिटीजन वीरवार को डीसी दरबार में पहुंचे। उन्होंने नगर निगम व हुडा प्रशासन पर सेक्टर की समस्याओं को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


हुडा सेक्टर 17 ए के लोगों ने कहा कि पहले सफाई कर्मचारी को अपने काम को संतोषजनक साबित कराने के लिए सेक्टर के लोगों से कागज पर हस्ताक्षर करवाकर फीडबैक लेनी पड़ती थी, जिसे बंद कर दिया गया। इसे फिर से शुरू कराया जाए तथा ठेकेदार पेमेंट लेने से पहले ठेकेदार हुडा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान से हस्ताक्षर कराकर प्रस्तुत करे। डीसी को 10 प्वाइंटों में सेक्टर की समस्याओं की ओर ध्यान दिलाते हुए सेक्टर 17 ए हुडा निवासी आईएस भाटिया, अशोक चावला, आरएन किशोर, नरेश गोयल, अमर सिंह, आरएल खुराना, जशमेर कुमार, राजकुमार ने  त्वारित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पार्कों की न घास काटी जाती है न पेड़ों की छंटाई होती है
हुडा सेक्टर 17 के आरएल खुराना ने कहा कि हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में मौजूद पार्कों की सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पार्कों के अंदर बड़ी-बड़ी घास उगी पड़ी है। जिसकी वजह से सैर करने वाले को मच्छर काट रहे हैं। पार्क में मौजूद बेंच पर बैठते ही मच्छर सैर करने वालों को काटने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कें टूटी, पैचवर्क घटिया
सेक्टर निवासी नरेश गोयल ने कहा कि सेक्टर 17 एक व हाउसिंग बोर्ड की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं। इन सड़कों पर घटिया पैचवर्क होने से बारिश के बाद फिर गड्ढे बन गए। घटिया पैचवर्क का खामियाजा सेक्टर के लोग भुगत रहे हैं।

नहीं होती नाले की बराबर सफाई
सेक्टर 17 हुडा निवासी अमर सिंह ने कहा कि हुडा सेक्टर 17 के अंदर से एक नाला निकलकर विवेकानंद पब्लिक स्कूल की ओर जा रहा है। इस नाले की बराबर सफाई नहीं होती। यदा-कदा सफाई हो भी जाती है है तो सफाई कर्मी नाले की गंदगी निकालकर नाले के बाहर रख देते हैं। बारिश में यह फिर नाले में पहुंच जाता है। जिससे नाला जाम हो जाता है।


कूड़ाघर का कचरा फैल रहा सड़कों पर
हुडा सेक्टर 17 के जशमेर कुमार ने कहा कि सेक्टर 17 के अंदर बने कूड़ाघर में रेहड़ी वाले कचरा फेंक रहे हैं। इस जगह से कूड़ा न उठाए जाने पर यह सड़कों तक फैल गया है। कचरे की दुर्गंध से आस-पास का वातावरण दूषित हो गया है। सैर करने वाले लोग शुद्ध हवा को तरसने लगे हैं। यहां बोर्ड लगाकर कूड़ा फेंकना बंद कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed