फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   My city is in second place in citizen feedback

Yamuna Nagar News: सिटीजन फीडबैक में दूसरे स्थान पर म्हारा शहर

Wed, 05 Mar 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 05 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
My city is in second place in citizen feedback
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के लिए नगर निगम की टीम अनेक प्रयास कर रहा है। निगम की टीम सिटीजन फीडबैक के लिए शिक्षण संस्थाओं व डोर-टू डोर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है।
इससे नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी सिटीजन फीडबैक में 2226 अंक के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। पहले स्थान पर 2589 अंक के साथ गुरुग्राम है। निगम अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही हम प्रदेश में पहले स्थान पर होंगे और स्वच्छ सर्वेक्षण में भी बेहतर रैंक पर आएंगे।
विज्ञापन

निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव के मार्गदर्शन में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। निगम की टीमें शहरवासियों को उनके सिटीजन फीडबैक भरने के बारे में जानकारी दे रही हैं और लोगों से भी सिटीजन फीडबैक देने के लिए आह्वान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इ स्कूल, कॉलेज व शिक्षण संस्थाओं में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, वाल पेंटिंग, डोर टू डोर लोगों को सूखा व गीला कचरा अलग अलग करने, जागरूकता रैली, विभिन्न प्रतियोगिताओं, ट्रिपल सेंटर, एमआरएफ सेंटर आदि के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहींस्वच्छ सर्वेक्षण में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि अभी हमारा शहर प्रदेश के 78 शहरों में दूसरे स्थान पर है। अपना शहर के प्रदेश के साथ देश में भी पहले स्थान पर लाने के लिए सभी शहरवासी सहयोग करें और सिटीजन फीडबैक दें। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि घर का कचरा गीला और सूखा अलग करके नगर निगम की गाड़ियों के दें। सभी के सहयोग से शहर को बेहतर रैंक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed