फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   murdaer

हिमाचल के महफूज की हत्या कर खंडहर में दबाया था शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
murdaer
दो दिन पहले हथिनीकुंड सिंचाई विभाग के पुराने क्वार्टर के खंडहरों में दबे मिले शव की पहचान हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गांव मेलियो निवासी महफूज के रूप में हुई है। मृतक के कपड़ों से शव की पहचान कर परिजनों ने बताया कि महफूज चार दिन से लापता था। हत्या क्यों और किसने की है, अभी इसका पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

शनिवार को हथिनीकुंड के सिंचाई विभाग के पुराने खंडहर में एक व्यक्ति का शव दबा मिला था। चौकीदारों ने देखकर पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने शव को निकालकर शव गृह में रखवा दिया था। तब पुलिस ने अज्ञात पर हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया था। हिमाचल प्रदेश थाना माजरा के तहत आने वाले गांव मेलियो से एक व्यक्ति ने बताया कि उसका भाई तीन-चार दिन से लापता है। जानकारी मिली कि हथिनी कुंड में एक युवक का शव मिला है। इसलिए परिजन शव की पहचान करने के लिए आए। उन्होंने मृतक के के कपड़ों और अन्य सामान से शव की पहचान की। प्रतापनगर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र का कहना है कि हत्या के कारणों और हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही हत्यारोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed