व्यक्ति ने बेदर्दी से की ज्योतिषी की हत्या, बोला- समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के यमुनानगर में ज्योतिषी ईश्वर दत्त की हत्या कर भाग रहे हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 57 वर्षीय हत्यारोपी रमन कुमार ने प्रथम पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव चल रहे थे। इस दौरान किसी ने बताया कि वह ज्योषिताचार्य से परामर्श ले। जिस पर ईश्वरदत्त से मिला और उसने उसे कुछ उपाय करने को कहा। उपाय करने पर कुछ दिन उसे लाभ हुआ, लेकिन उसे बाद में कोई फायदा नहीं पहुंचा। हालांकि पुलिस इस बात को हत्या का कारण नहीं मान रही है।
पुलिस हत्या की सही वजह पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। दुकान में सामान लेने गए बुजुर्ग की दिन दहाड़े हत्या के बाद शहर में सनसनी फैल गई। लेकिन हत्या की वजह जो सामने आई वह जानकर लोग हैरान हैं। चूंकि हत्या ज्योतिषि के द्वारा बताए उपायों से शांति न होना बताया जा रहा है। वारदात रेलवे बाजार स्थित करीब दो फीट चौड़ी रायपुरियान गली में दिन दहाड़े हुई। हत्यारोपी बुजुर्ग की दुकान पर अपनी परेशानियों के उपायों के लिए काफी समय से आया करता था।
ज्योतिषी के पुत्र ने बताया कि रायपुरियान कॉलोनी निवासी 70 वर्ष ईश्वरदत्त शर्मा पहले अपनी दशकों पुरानी दुकान पर बैठते थे लेकिन उम्र ज्यादा होने के कारण वे घर ही रहते थे। वे ज्योतिषी का काम भी करते थे। हत्यारोपी रमन का काफी समय से उनके घर आना जाना था। वह बुजुर्ग ज्योतिषी से अपनी परेशानियां हल करने के लिए वैदिक उपाय पूछता था।
कई उपाय उसे माफिक आते तो कई से काम नहीं बनता। पुलिस पूछताछ में रमन हत्या करने की अभी यही वजह बता रहा है। ज्योतिषी के बेटे ने पुलिस को बताया कि रमन कई साल से उनकी दुकान पर आता था। वह अपनी जन्मपत्री उसके पिता को दिखाता था। करीब छह साल पहले एक दिन वह उसके पिता से कहासुनी करने लग गया। झगड़े के दौरान पांच साल पहले वह कुल्हाड़ी लेकर उनके पास पहुंचा और मारने का प्रयास किया। तब सामाजिक तौर पर उनका आपसी समझौता हो गया था लेकिन वह रंजिश रखे हुए था।
हमले के दौरान ईश्वर दत्त और महिला ने शोर मचा दिया। दो फीट की गली में लोग पहुंचे तो हत्यारोपी वहां से भागने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी स्कूटर से रायपुरियान गली पहुंचा था। वारदात के बाद वह स्कूटर स्टार्ट करने लगा तो वहां रेलवे बाजार के दुकान व अन्य लोग पहुंचे गए। जिसके बाद वह स्कूटर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने स्कूटर की तलाशी ली तो उसमें से उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ।
हत्यारोपी रमन के मन में बुजुर्ग ईश्वरदत्त के लिए बेहद गुस्सा भरा पड़ा था। यही इस वारदात की वजह बनी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब ईश्वरदत्त सामान ले रहा तो रमन ने पीछे से आते ही उसके सिर पर डंडे बरसा दिए। डंडे लगने से ईश्वरदत्त का सिर फट गया और वह दुकान के काउंटर पर ही गिर गया। इससे पहले लोग पहुंचे रमन ने जेब से चाकू निकाला और ईश्वर की पीठ पर जोरदार वार किया। इस बीच महिला दुकानकार अनीता ने बहादुरी दिखाई और रमन को पकड़ना चाहा। जिस पर रमन ने अनीता को भी चाकू मार कर घायल दिया। आरोपी ने मृतक के पीठ पर चाकू से कई वार किए।