फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   munispil team remove construction

अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, कई निर्माण किए ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
munispil team remove construction
नगर पालिका की टीम ने नगर में अवैध कब्जों पर वीरवार को कार्रवाई करते हुए नई टोली में बने शेड व नकटी नदी के पास बनाया मकान व रामदसिया मोहल्ले में रास्ते पर बने कई निर्माण ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भारत भूषण तैनात रहे। वहीं थाना साढौरा से एसआई सोमनाथ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान लोग टीम के सामने गिड़गिड़ाते रहे,लेकिन प्रशासन के अधिकारियों ने एक न सुनी और कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

नगरपालिका सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि आम रास्तों पर अवैध कब्जे किएगए थे। जिससे आने जाने में लोगों को परेशानी हो रही थी। पैमाइश के बाद कब्जाधारियों को नोटिस दिए गए। जिसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। नपा सचिव ने कहा कि अवैध कब्जा व अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान निर्माण कराने वालों ने कहा कि उनके साथ नाजायज किया जा रहा है। इस जमीन पर हम दशकों से रह रहे हैं। लेकिन आज हमें हमारी जमीन से ही हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका घर उनके खेत के पास है तो यह गलत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed