{"_id":"6ae7989eca9cd1dd4c0b166c","slug":"municipal-corporations-main-office-to-shift-to-open-air-theatre-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165533-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ओपन एयर थिएटर में शिफ्ट होगा निगम का मुख्य कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ओपन एयर थिएटर में शिफ्ट होगा निगम का मुख्य कार्यालय
Mon, 02 Nov 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रोड स्थित नगर निगम का कार्यालय। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहीद भगत सिंह चौक स्थित नगर निगम के जर्जर हो चुके मुख्य कार्यालय को अब सेक्टर-17 में निर्माणाधीन ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम परिसर में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए मार्च 2027 तक निर्माण कार्य पूरा होने का इंतजार किया जा रहा है। निगम का स्थायी प्रशासनिक भवन तैयार होने तक अधिकारियों, कर्मचारियों और सदन की बैठकों के लिए इसी परिसर का इस्तेमाल होगा।
फिलहाल नगर निगम का कामकाज भगत सिंह चौक, कन्हैया साहिब चौक और जगाधरी झंडा चौक स्थित तीन कार्यालयों से चल रहा है। अलग-अलग विभागों के इन कार्यालयों में काम होने के कारण आम लोगों को अपने काम के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ता है।
वहीं मुख्य कार्यालय की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उसकी मरम्मत के लिए कई बार निविदाएं जारी करने के बावजूद कोई एजेंसी काम करने को तैयार नहीं हुई। भगत सिंह चौक स्थित कार्यालय की इमारत का आधा हिस्सा छत विहीन है। अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठने के लिए लोहे की टीन डालकर और सीलिंग करके अस्थायी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
भवन के रखरखाव और मरम्मत पर हर साल करीब 15 से 20 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। इसी भवन में निगम आयुक्त, मेयर, कार्यकारी अधिकारी, कार्यकारी अभियंता सहित कई प्रमुख विभागों के कार्यालय संचालित हैं।
दिव्य नगर योजना के तहत हो रहा निर्माण
सेक्टर-17 में 52.87 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक ऑडिटोरियम और ओपन एयर थिएटर का निर्माण दिव्य नगर योजना के तहत किया जा रहा है। परियोजना की लागत प्रदेश सरकार और नगर निगम 50-50 प्रतिशत के अनुपात में वहन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त 2024 को इसका शिलान्यास किया था। इसके बाद दो दिसंबर 2024 को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू करवाया था। परियोजना को 20 मार्च 2027 तक पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है। उधर, डीसी कैंप ऑफिस के सामने नगर निगम का स्थायी प्रशासनिक भवन प्रस्तावित है। इसके निर्माण में अभी करीब तीन साल लगने की संभावना है। पार्षद प्रियांक शर्मा, विक्रम राणा और जयंत स्वामी ने कहा कि कार्यालय एक जगह आने से लोगों को राहत मिलेगी और अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
भवन बनने तक रहेगी अस्थायी व्यवस्था : सुमन
मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि सेक्टर-17 के प्रोजेक्ट को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। नगर निगम के स्थायी भवन के निर्माण में अभी समय लगेगा। इसलिए तब तक मुख्य कार्यालय को ओपन एयर थिएटर परिसर में अस्थायी रूप से शिफ्ट करने का निर्णय लिया है।