फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal Corporation launched a special cleaning campaign

Yamuna Nagar News: नगर निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियान

Sun, 23 Jun 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Jun 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation launched a special cleaning campaign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने को नगर निगम की ओर से शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह सफाई अभियान 28 जून तक जारी रहेगा। जिन स्थानों पर अधिक गंदगी है। अभियान के दौरान शहर की सड़कों व गलियां चकाचक की जाएगी।
नगर निगम की टीम ने शनिवार को जगाधरी की पुरानी अनाजमंडी समेत कई स्थानों पर सफाई की। इस दौरान निगम कर्मियों ने गंदगी को पूरी तरह साफ कर गलियों को चकाचक किया। सीएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर शहर में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। विशेष सफाई अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड की सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थानों पर गहनता से सफाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान निगम की विशेष टीम सफाई करेगी। हर रोज दोपहर बाद दो बजे से पांच बजे तक निगम के हर वार्ड में स्थान चिह्नित कर सफाई की जाएगी। इसके लिए ऐसे स्थानों का चिह्नित किया जाएगा, जहां सफाई कम होती है और गंदगी अधिक है। शनिवार को सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया की टीम ने वार्ड नंबर दो में पुरानी अनाज मंडी समेत कई स्थानों पर सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed