फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal Corporation and Marketing Board floated e-tender worth Rs 14.08 lakh

Yamuna Nagar News: नगर निगम व मार्केटिंग बोर्ड ने 14.08 लाख रुपये के लगाई ई-निविदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation and Marketing Board floated e-tender worth Rs 14.08 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी व मार्केटिंग बोर्ड की ओर से 14.08 लाख रुपये के ई-निविदा लगाई है। इनमें मार्केटिंग बोर्ड ने टिंबर मार्केट मंडोली, गुड़ मंडी व मछली मार्केट में लाइटों की मरम्मत का कार्य है। इसके लिए 12 माह पांच दिन की अवधि के लिए 1.13 लाख रुपये में ठेका किया जा रहा है। इसके अलावा नगर निगम के 12.95 लाख रुपये के वार्ड 12 में आरसीसी नाले व वार्ड 15 में गलियों व नालियों के निर्माण कार्य होने हैं। बता दें कि हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के अंतर्गत मंडोली में टिंबर मार्केट है, वहीं औद्योगिक क्षेत्र में गुड मंडी व मछली मार्केट है। जहां लाइटों की मरम्मत के कार्य के मद्देनजर बोर्ड की ओर से एक साल की अवधि का ठेका देने का फैसला लिया गया है। इसी के तहत अनुमानित 1.13 लाख लागत आने का अनुमान है। इसी राशि पर ई-निविदा लगाई है। इसी तरह नगर निगम की ओर से जिन दो कामों के ई-निविदा लगाई है, उनमें वार्ड 12 में 8.47 लाख रुपये की लागत से सहारनपुर मुख्य मार्ग से कांबोज डेयरी तक आरसीसी नाले व सदर थाना यमुनानगर के साथ चहारदीवारी का निर्माण होना है। यह कार्य टेंडर में जिस भी एजेंसी या ठेकेदार को अलॉट होगा, उसे तीन माह 25 दिन में कार्य पूरा करना है। ऐसे ही वार्ड 15 में 4.48 लाख रुपये की लागत से विश्वकर्मा मोहल्ले में शाकुंभरी पान की दुकान से पवन गोदाम तक गली व नाली और शिविर गारमेंट गली नंबर पांच में दोनों ओर ड्रेन का निर्माण होना है, यह कार्य संबंधित एजेंसी या ठेकेदार को वर्क अलॉट से तीन माह 25 दिन में पूरा करना है।

मांग: मानसून से पहले हो काम-
वार्ड 12 में आरसीसी नाले व वार्ड 15 में गलियों-नालियां की ई-निविदा लगने पर निवासी अनिल, रवि, सन्नी का कहना है कि दोनों का जल निकासी से जुड़े हैं, इसलिए मांग है कि यह मानसून से पहले पूरे कराए जाएं। क्योंकि ऐसा न होने से मानसून में जलभराव की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र में मांग मुताबिक जो कार्य जरूरी हैं, उन्हें प्राथमिकता से लेकर ई-निविदा लगाई जा रही हैं। प्रयास रहेगा कि इन्हें समय रहते शुरू व पूरा कराया जाए।- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed