फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal Corporation again tops the state by verifying the details of 62527 properties.

Yamuna Nagar News: नगर निगम 62527 संपत्तियों का ब्योरा सत्यापित कर प्रदेश में दोबारा अव्वल

Sat, 04 May 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 04 May 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation again tops the state by verifying the details of 62527 properties.
यमुनानगर। संपत्तियों का ब्यौरा सत्यापित करने में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी प्रदेश में एक बार फिर अव्वल स्थान पर आया है। यहां अब तक 62527 संपत्तियाें का ब्योरा सत्यापित हो चुकी है। इस तरह प्रदेश के 11 नगर निगमों में संपत्तियाें का ब्योरा सत्यापित करने के कार्य में नगर निगम यमुनानगर जगाधरी पहले स्थान पर आ गया है। अभी भी नगर निगम की ओर से इस कार्य को शतप्रतिशत पूरा करने को वार्ड वार शिविर लगाए जा रहे हैं। साथ ही नगर निगम कर्मचारी घर घर जाकर भी यह कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने शहरवासियों से अपील की कि अपनी संपत्ति स्वयं सत्यापित करें। यदि वह यह कार्य करने में असमर्थ हैं तो घर-घर जा रहे निगम कर्मचारियों से अपनी संपत्ति का ब्यौरा सत्यापित कराएं। जब तक नगर निगम क्षेत्र की हर संपत्ति सत्यापित नहीं हो जाती, यह कार्य जारी रहेगा। इसलिए घर-घर जा रहे निगम कर्मचारियों का शहरवासी सहयोग करें और अपनी संपत्ति सत्यापित कराएं। यदि संपत्ति के ब्यौरे में कोई गलती है तो जरूर ठीक कराएं। ऐसा न करने पर भविष्य में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

--------------
कहां कितनी संपत्तियों का ब्यौरा सत्यापित:-
नगर निगम - संपत्तियां - सत्यापित - प्रतिशत
यमुनानगर - 210969 - 62527 - 29.63
पानीपत - 177100 - 44138 - 24.92
पंचकुला - 101669 - 23340 - 22.95
गुरुग्राम - 661116 - 143370 - 21.68
हिसार - 153578 - 27574 - 17.95
मानेसर - 142593 - 24813 - 17.40
अंबाला - 123202 - 20655 - 16.46
करनाल - 168358 - 27396 - 16.27
फरीदाबाद - 711952 - 113196 - 15.89
रोहतक - 218936 - 34041 - 15.54
सोनीपत - 191256 - 27771 - 14.52
------------------
अपनी प्रॉपर्टी आईडी ऐसे करें स्वयं सत्यापित
क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करवाना बहुत जरूरी है। प्रॉपर्टी मालिक स्वयं भी अपनी प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित कर सकते है। प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित करने के लिए प्रॉपर्टी मालिक सबसे पहले एनडीसी की साइट पर जाए। न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अपना ब्यौरा दर्ज करें। अपने रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और सर्च फील्ड से प्रॉपर्टी आईडी सर्च करें। प्रॉपर्टी का ब्यौरा दर्ज करें। जहां हां या नहीं के दो विकल्प मिलेंगे। यदि आपकी आईडी सहीं है तो हां पर क्लिक कर अपनी आईडी सत्यापित करें। यदि आपकी आईडी सही नहीं है तो नहीं पर क्लिक करें और आवश्यक दस्तावेज सहित आपत्ति दर्ज करें। यदि प्रॉपर्टी मालिक स्वयं आईडी प्रमाणित करने में सक्षम नहीं है तो वह निगम के तीनों कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों अर्थात सीएफसी के काउंटरों पर जाकर अपनी प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करवा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed