फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal Commissioner inspected the cleanliness situation

Yamuna Nagar News: निगम आयुक्त ने लिया सफाई का लिया जायजा

Sun, 07 Jun 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner inspected the cleanliness situation
गुलाब नगर में सफाई अ​भियान में हिस्सा लेते निगम अ​धिकारी, कर्मचारी, पार्षद व ग्रामीण। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने तथा मानसून से पहले नालों की सफाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन द्वारा लगातार फील्ड स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने वार्ड-17 के कैंप एवं गुलाब नगर क्षेत्र का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्वयं हाथ में झाड़ू उठाकर सफाई कर स्थानीय लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे खुले में कचरा न फेंकें और घरों का कूड़ा केवल नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि खुले में कचरा फेंकने वालों पर चालान के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने क्षेत्र के नालों की स्थिति का भी जायजा लिया। जहां कहीं गंदगी पाई गई, वहां मौके पर ही सफाई कर्मचारियों से तुरंत सफाई करवाई गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी नालों की व्यापक सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। इस अवसर पर अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, पार्षद दीक्षित कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, हरजीत सिंह, गोविंद शर्मा सहित ने मिलकर स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया और क्षेत्र में सफाई अभियान को और तेज करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed