फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal commissioner checked the cleanliness system, attendance of employees, Yamunanagar

निगमायुक्त ने सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों की हाजिरी जांची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner checked the cleanliness system, attendance of employees, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर लगातार दूसरे दिन मंगलवार को छह वार्डों में 8 जगह सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों की हाजिरी चेक की। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले सफाई कर्मचारियों की गैरहाजिरी लगाई गई। साथ ही शहर को साफ व सुंदर बनाने के निर्देश दिए।
सुबह करीब सात बजे निगमायुक्त अजय सिंह तोमर, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, प्रदीप दहिया व सचिन कांबोज के वार्ड नंबर एक में मिलिट्री ग्राउंड के पास पहुंचे। यहां उन्होंने सफाई कर्मचारियों से बातचीत की और एक-एक कर्मचारी की हाजिरी ली। साथ ही सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने वार्ड नंबर 2 में झंडा चौक व देवी भवन बाजार, वार्ड नंबर 3 में प्रकाश चौक व हनुमान गेट, वार्ड नंबर 5 में पुरानी घास मंडी, वार्ड नंबर 4 में बुड़िया चौक, वार्ड नंबर 4 में दुर्गा गार्डन कॉलोनी में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने सभी स्थानों पर सफाई कर्मचारियों की अपने सामने हाजिरी लगवाई। इस दौरान जो सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, उनकी गैरहाजिरी लगाई गई। निगमायुक्त तोमर ने बिना वर्दी मिले कर्मचारियों को पूरी वर्दी पहनकर सफाई कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उनसे बातचीत कर गलियों, नालियों व सड़कों की अच्छे ढंग से सफाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त तोमर ने कहा कि शहर को सुंदर बनाने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका अहम होती है। सभी कर्मचारी अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी से निभाएं। शहर की हर गली, मोहल्ले व कालोनी में अच्छे ढंग से सफाई करें। पूरी वर्दी व मास्क लगाकर अपनी कर्तव्य का पालन करें। उन्होंने सभी सफाई अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे रोजाना हाजिरी लगाए। साथ ही शहरवासियों से अपील की कि यह शहर को सुंदर बनाने में वे भी सहयोग करें। नालों व नालियों में न फेंककर कचरा डस्टबिन में ही डालें।

स्वीपिंग मशीन से की जा रही सफाई का भी लिया जायजा
निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने अग्रसेन चौक के नजदीक स्वीपिंग मशीन से की जा रही सफाई का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सफाई अधिकारियों से स्वीपिंग मशीन से सफाई के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि स्वीपिंग मशीन से शहर के रेलवे रोड, वर्कशॉप रोड, बुड़िया चौक से अग्रसेन चौक, अग्रसेन चौक से बस स्टैंड चौक व रक्षक विहार नाके तक सफाई की जा रही है। इस दौरान उन्होंने ऑपरेटर को मशीन के वैक्यूम से डिवाइडर व सड़कों के किनारे पड़े कचरे को भी उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed