{"_id":"43db9d1aa22378f51ec80c2fbcd2536d","slug":"mp-jindal-the-3-3-million-for-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद जिंदल ने विकास के लिए दिए तैंतीस लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद जिंदल ने विकास के लिए दिए तैंतीस लाख
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
Updated Mon, 17 Feb 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद जिंदल ने रविवार को क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। इस दौरान
विज्ञापन
उन्होंने विकास कार्यों के लिए अकबरपुर को 16 लाख और गोलनी को 17 लाख रुपये
की ग्रांट दी।
उन्होंने अकबरपुर और गोलनी के प्रमुख धर्मस्थलों को 5100-5100 सौ रुपये का सहयोग दिया और बच्चों, युवाओं और बच्चियों के लिए क्रिकेट की किट, वॉलीबॉल किट, कैरम, बैडमिंटन और जिम किट देने की घोषणा की। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि वह 10 साल से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं।
उनकी इच्छा है कि उन्हें ताउम्र क्षेत्र की जनता अपना आशीर्वाद देती रहे, ताकि वह उनकी तन-मन-धन से सेवा करते रहें। कैथल-दिल्ली ट्रेन को महत्वपूर्ण उपलब्धि करार देते हुए उन्होंने कहा कि वह पिछले नौ साल से लाडवा, रादौर को रेल नक्शे पर लाने के लिए प्रयासरत हैं, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 49 दिन के शासन पर कटाक्ष करते हुए सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि परेशानियों से भागने वाला व्यक्ति राजनीति नहीं कर सकता और न ही मुख्यमंत्री या किसी भी जिम्मेदारी वाले पद पर बैठ सकता है। काम न होने पर एक सीएम धरना-प्रदर्शन करे, बिना विचार विमर्श किए इस्तीफा दे दे और अजीबोगरीब बयान दे, यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश ढांडा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजपाल खरकाली, दिलावर राणा, पवन राणा, आदित्य शर्मा, पूर्णचंद्र शर्मा कांसेपुर, सतीश दताना, अमित बापौली, संजीव राणा पालेवाला, संजू धौलरा, संधू शर्मा, रामरतन, सुरेश खुर्दबन, राजकुमार खुर्दबन, पूर्णचंद्र गोयल, मशरूफ अली, कर्मवीर नरवाल, अमरीक नरवाल, इरशाद खान, आस मोहम्मद और राजेश कांबोज बरसान मुख्य रूप से मौजूद रहे।