फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Motorcyclist killed in collision with unidentified vehicle

Yamuna Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 25 Apr 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 25 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in collision with unidentified vehicle
अमन। फाइल फोटो - फोटो : कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में पोस्टर का विमोचन करती डीएम।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रादौर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसा उस समय हुआ जब युवक खेत से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कलेसरा रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से भाग गया। मृतक की पहचान गांव नागल धोली निवासी 30 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। वह तीन बेटियों का पिता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। खेती-बाड़ी कर अपने घर का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत घायल अमन को रादौर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि हादसे में अमन के सिर में गहरी चोट आई थी और उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed