फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Motorcycle-borne photographer killed after being hit by a car

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार फोटोग्राफर की मौत

Mon, 31 Aug 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 31 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle-borne photographer killed after being hit by a car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साढौरा-व्यासपुर मार्ग पर गांव मारवा कलां के पास नायरा पेट्रोल पंप के सामने कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए बाइक सवार जगाधरी के रणजीत गार्डन निवासी फोटोग्राफर पवन कुमार की इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई संजीव कुमार के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई पवन कुमार फोटोग्राफी करता था। वह भाई के फोटोग्राफी के काम में मदद करने के लिए उसके साथ बाइक पर दोसड़का गया था। काम खत्म होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। पवन बाइक चला था। मारवा कलां के पास पहुंचने पर व्यासपुर की तरफ से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से वह सड़क किनारे और पवन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल गया। वह घायल पवन को सीएचसी व्यासपुर लेकर पहुंचा। वहां से उन्हें नागरिक अस्पताल जगाधरी रेफर किया गया। इसके बाद उन्हें एमएलजीएच यमुनानगर भेजा गया, लेकिन परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए वेंटिलेटर पर रखने की बात कही। उपचार के दौरान पवन कुमार ने दम तोड़ दिया। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed