{"_id":"61b3ae415e75f3591804e743","slug":"mother-what-is-my-fault-why-did-you-keep-me-away-from-you-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl923605141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां मेरा क्या कसूर, क्यों किया मुझे अपने से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां मेरा क्या कसूर, क्यों किया मुझे अपने से दूर
विज्ञापन
बच्ची को देखती जिला बाल कल्याण समिति व बाल संरक्षण की टीम। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सिविल अस्पताल जगाधरी में मां अपनी ढाई माह की दुधमुंही बच्ची को आइसोलेशन वार्ड में छोड़कर चली गई। अस्पताल स्टाफ को इसकी कोई भनक तक नहीं लगी। जब बच्ची के रोने की आवाज आई तो स्टाफ नर्सें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने वार्ड के बाहर खड़े लोगों से बच्ची के परिजनों के बारे में पूछा, लेकिन किसी को भी बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसकी सूचना प्रभारी डॉक्टर पूनम चौधरी को दी गई और पुलिस को बुलवाया गया।
उधर, सूचना मिलने पर जिला बाल संरक्षण यूनिट व जिला बाल कल्याण समिति की टीमें भी सिविल अस्पताल पहुंच गई। बच्ची की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में स्टाफ नर्स गुरप्रीत कौर की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रादौर की गिलौर माजरी निवासी नर्स गुरप्रीत कौर ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे कोई अज्ञात महिला करीब ढाई माह की बच्ची को आइसोलेशन वार्ड सिविल अस्पताल में बेड पर लिटा कर चली गई। जब बच्ची रोने लगी तो उन्होंने उसके माता-पिता के बारे में पूछना शुरू किया। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उधर, वार्ड में बच्ची का कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। उन्होंने वार्ड के बाहर खड़े लोगों से इस बारे में जानकारी ली और उन्हें बच्ची को दिखाया। लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, उसमें भी महिला के बारे में कुछ मालूम नहीं चल पाया।
विज्ञापन
उधर, जिला बाल संरक्षण यूनिट से जिला बाल संरक्षण अधिकारी आंचल त्यागी, जिला बाल कल्याण समिति से सहायक खुशबू भाटिया, सदस्य पवन बटार, जिला बाल संरक्षण यूनिट से गौरव शर्मा की टीम भी अस्पताल पहुंची। उन्होंने बच्ची के मामले में सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर पूनम चौधरी से बातचीत की। डॉक्टर पूनम चौधरी ने उन्हें बताया कि बच्ची की स्थिति सामान्य है। जिस महिला के द्वारा बच्ची को सिविल अस्पताल में छोड़ा गया है, उसकी जांच पुलिस द्वारा करवाई जा रही है।
शहर जगाधरी थाना के जांच अधिकारी एसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही बच्ची को अस्पताल में छोड़ने वाले का पता लगा लिया जाएगा।