Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mother dies from shock over the harassment of her married daughter

Yamuna Nagar News: विवाहिता को प्रताड़ित करने के सदमे में मां की मौत

Fri, 06 Nov 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Mother dies from shock over the harassment of her married daughter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शिव नगर कैंप निवासी विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के तीन अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, शादी से पहले झूठ बोलकर रिश्ता तय करने के आरोप लगाया हैं। आरोप है कि यह भी है कि प्रताड़ना से मां को गहरा सदमा लगा, जिससे उनकी मौत हो गई। थाना गांधी नगर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी अक्तूबर 2024 को रादौर निवासी अनुज कुमार के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार बदल गया। वे दहेज में लाए गए सामान को घटिया बताते हुए ताने देने लगे। पति उस पर मायके से मोटरसाइकिल लेकर आने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि शादी से पहले पति के मामा पप्पू ने अनुज को शरीफ और अच्छे चरित्र का व्यक्ति बताकर रिश्ता करवाया था, लेकिन शादी के बाद उसे पति के कई महिलाओं से संबंध होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सास और ननद भी पति को गलत कामों के लिए उकसाती थीं और उसे ताने देती थीं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके साथ-साथ उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी अनुचित हरकतें की गईं। इन घटनाओं से उसकी मां को गहरा सदमा लगा और छह फरवरी 2026 को उनकी मृत्यु हो गई। थाना गांधी नगर प्रभारी विशाल ने बताया कि पति अनुज कुमार सहित चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed