फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mother and three sons going to the farm were attacked with Gandasi and sticks, a young man serious

खेत जा रही मां व तीन बेटों पर गंडासी व डंडों से हमला, एक युवक गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Mother and three sons going to the farm were attacked with Gandasi and sticks, a young man serious
बिलासपुर। क्षेत्र के गांव सुंदरपुर में अपने तीन बेटों के साथ खेत में जा रही महिला पर उसके ही परिवार के पांच लोगों ने गंडासी व डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में महिला व उसके तीनों बेटे घायल हो गए। चारों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां एक युवक की हालत गंभीर देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां आईसीयू में उसे उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने मामले में महिला के देवर, बहनोई, देवरानी समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुंदरपुर निवासी सलामती ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके देवर सकील का उसके पति के साथ विवाद चल रहा है। उसके पति ने उसके देवर के खिलाफ अदालत में केस डाला हुआ है। इसी को लेकर उसका देवर व अन्य परिवार वाले उनसे रंजिश रखते है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे उसके बहनोई अदरीश का बेटा सोनू अपनी बाइक पर उनके घर के आगे हॉर्न बजाते हुए उन्हें गालियां दे रहा था लेकिन उसनेे झगड़े के डर से उसे कुछ नहीं कहा। यह घटना उनके घर पर लगे सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद लगभग दस बजे वह अपने बेटे आरिफ, शाहरुख व अकरम के साथ खेत में जा रही थी। जब वह अपने देवर अदरीश के घर के आगे से निकले तो उसके देवर सकील, देवर के बेटे सुफियान, देवरानी ताहिरा, उसका बहनोई अदरीश, बहनोई के बेटे सोनू ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान आरोपियों उन पर डंडों व गंडासी से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके बेटे आरिफ के सिर में गंडासी व डंडे से वार किए। जिससे वह घायल होकर नीचे गिर गया। उसे भी आरोपियों ने बाल से पकड़कर घसीटा और डंडों से वारकर घायल कर दिया। उसके दूसरे बेटों शाहरुख व अकरम को भी आरोपियों ने घायल कर दिया। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसके बेटे आरिफ की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है। जबकि वह और दूसरे बेटों को अस्पताल में उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में उसके देवर सकील, देवर के बेटे सुफियान, देवरानी ताहिरा, उसका बहनोई अदरीश व बहनोई के बेटे सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed