फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mother and son arrested in Harbhajan alias Zaidi murder case.

Yamuna Nagar News: हरभजन उर्फ जैदी हत्याकांड में मां-बेटे को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Mother and son arrested in Harbhajan alias Zaidi murder case.
यमुनानगर। मॉडल टाउन स्थित जिम के पास हुए पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के जानकार हरभजन उर्फ जैदी हत्याकांड में यमुनानगर पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों पर वारदात में शामिल आरोपियों को रेकी और आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी जगाधरी निवासी रुशील नंदा और उसकी मां है। इस मामले में पुलिस अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि तीन सितंबर को हुई हत्या के मामले में अपराध शाखा-2 की टीम जांच कर रही है। पहले कुरुक्षेत्र निवासी विशाल और किशन को गिरफ्तार किया गया था। विशाल ने वारदात में शामिल शूटरों को मोटरसाइकिल उपलब्ध करवाई थी, जबकि किशन पर अन्य प्रकार की सहायता करने का आरोप है। इसके बाद करीब 15 दिन पहले कुरुक्षेत्र निवासी आर्यन और राकेश को छप्पर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। दोनों के पैरों में गोली लगी थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने हत्याकांड में हथियार उपलब्ध करवाने और तकनीकी सहायता देने में भूमिका निभाई थी। इसके अलावा नीलोखेड़ी निवासी मोहित और मनीष को भी गिरफ्तार किया गया था, जो वारदात की योजना के तहत यमुनानगर आए थे। जांच में विदेश में बैठे बदमाशों से जुड़े गर्विश नंदा के नेटवर्क के बारे में तथ्य सामने आए। इसके बाद उसके भाई रुशील और मां को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि दोनों ने गैंग के अन्य सदस्यों के लिए भी पहले पैसों का लेन-देन किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed