फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   More than half a month has passed, ration has not reached all the depots

Yamuna Nagar News: आधे से ज्यादा महीना बीता, सभी डिपो पर नहीं पहुंचा राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
More than half a month has passed, ration has not reached all the depots
यमुनानगर। नवंबर माह के 19 दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक जिले के सभी डिपो पर राशन नहीं पहुंचा है। जहां राशन पहुंचा है वहां केवल गेहूं व चीनी आया है। बाजरा, सूरजमुखी का तेल अभी तक नहीं पहुंचा है। नियमानुसार सभी डिपो पर राशन 20 दिन पहले पहुंच जाना चाहिए था लेकिन अभी तक डिपो पर राशन नहीं आया है।
विज्ञापन

राशन सप्लाई करने वाले ठेकेदारों की हीलाहवाली जरूरतमंद लोगों पर भारी पड़ रही है। लोग राशन के लिए डिपो पर कई-कई चक्कर काट रहे हैं। ऐसे में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग राशन सप्लाई करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। डीएफएससी जीतेश गोयल ने इसे लेकर ठेकेदारों को चेतावनी भी जारी कर दी है।
विज्ञापन


जिस महीने में लोगों को राशन दिया जाना है उससे पहले महीने की आखिरी तारीख काे राशन डिपो पर पहुंचाना होता है। परंतु महीने के आखिर में तो राशन बंटता ही रहता है। अधिकारियों से मिलीभगत करके ठेकेदार सप्लाई का समय आगे बढ़वा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा केवल इस बार नहीं बल्कि हर महीने होता है। यमुनानगर में दो ठेकेदार हैं जिन्होंने राशन सप्लाई का ठेका लिया हुआ है जबकि एक ब्लॉक कॉपरेटिव स्टोर है, जो स्वयं ही राशन की सप्लाई करते हैं। जिले में कुल 253395 राशन कार्ड धारक हैं। लोगों को 587 डिपो के माध्यम से राशन दिया जा रहा है। काफी डिपो तो ऐसे हैं जहां राशन बिल्कुल भी नहीं पहुंचा है।
ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई हो : सुशील मित्तल

राशन डिपो एसोसिएशन के प्रधान सुशील मित्तल का कहना है कि अब तक सभी डिपो पर राशन नहीं पहुंचा है। हर बार राशन महीने के आखिरी दिनों में आता है। यदि राशन आता है तो वह कम भेजा जाता है। राशन सप्लाई करने वाले ठेकेदारों ने सभी डिपो संचालकों को परेशान कर रखा है। ठेकेदारों पर विभाग मेहरबान है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

ठेकेदारों पर कार्रवाई करेंगे : जीतेश गोयल
डीएफएससी जीतेश गोयल का कहना है कि राशन सप्लाई करने वाले दो ठेकेदार हैं। उन्हें कई बार बोला जा चुका है कि वह समय पर डिपो पर राशन भेजें। इनकी बार-बार शिकायतें आ रही हैं। ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed