फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   More than 200 cases of corona for the second consecutive day, three died , Yamunanagar

लगातार दूसरे दिन कोरोना के 200 से ज्यादा केस, तीन की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
More than 200 cases of corona for the second consecutive day, three died , Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में कोरोना संक्रमण ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। लगातार दूसरे दिन मरीजों की संख्या 200 के पार रही। मंगलवार को जहां 220 केस सामने आए थे। वहीं बुधवार को 213 लोग पॉजिटिव मिले। इससे पहले 13 अप्रैल को 207 मरीज संक्रमित मिले थे। वहीं बुधवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत भी हुई है और 165 लोग ठीक भी हुए। मृतकों का अंतिम संस्कार सरकारी गाइडलाइन के तहत किया गया।
सरकारी से लेकर निजी अस्पताल के बेड फुल हो चुके हैं। प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की मौत सामने आ रही है। जिले में संदिग्ध मरीजों की टेस्टिंग बढ़ाने की बजाए घटाई जा रही है। ऐसे में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोक पाना मुश्किल हो सकता है। जिले में टेस्टिंग के आंकड़ों पर नजर डाले तो 12, 13, 15 व 16 अप्रैल को एक समान आंकड़े बताए गए है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग लोगों की टेस्टिंग से ज्यादा वैक्सीनेशन पर ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन

वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों के रिकवरी रेट भी घट रहा है। जिले में एक जनवरी 2021 को कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95.36 प्रतिशत था। वहीं 31 जनवरी को 96.78 प्रतिशत रहा और 28 फरवरी को 97.10 प्रतिशत हो गया था। वहीं 31 मार्च को 90.76 प्रतिशत रिकवरी रेट रहा। एक अप्रैल को 91.00 प्रतिशत रह गया। वहीं 21 अप्रैल को संक्रमित मरीजों का रिवकरी रेट 89.39 प्रतिशत रह गया। बीते 11 दिनों में 5637 लोगों के सैंपल लिए गए है। 2035 पॉजिटिव केस आए है और 1830 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 89.39 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच लगातार हो रही है। अल्प संसाधनों में मरीजों को बेहतर उपचार, टेस्टिंग की जा रही है। जल्द ही और अधिक टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी। - डॉ. विजय दहिया, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed