Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Government has played a cruel joke on sugarcane farmers: Surjewala

गन्ना किसानों के साथ सरकार ने किया भद्दा मजाक : सुरजेवाला

Tue, 17 Nov 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Government has played a cruel joke on sugarcane farmers: Surjewala
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गन्ने के समर्थन मूल्य में की गई मामूली बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने शहर के पुराना बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सरकार ने गन्ना किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है। कांग्रेस नेताओं ने किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम रादौर को ज्ञापन सौंपा।
सांसद सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में गन्ने की खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा बन गई है। प्रदेश के किसान सरकार की गलत नीतियों और वादाखिलाफी का शिकार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 30 अक्तूबर को गन्ने का भाव 415 रुपये से बढ़ाकर 430 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की थी। उन्होंने इसे किसानों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि बढ़ती लागत के मुकाबले यह वृद्धि नाकाफी है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि पिछले चार वर्षों में शुगर मिलों में पेराई होने वाले गन्ने की मात्रा में 29.19 लाख टन की कमी आई है। वर्ष 2025-26 में पिछले दस वर्षों में गन्ने का सबसे कम उत्पादन हुआ। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में डीजल की कीमत करीब 57 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 95.64 रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक एकड़ में गन्ने की खेती पर करीब 150 लीटर डीजल खर्च होता है। इससे किसान पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। वहीं, जमीन का सालाना पट्टा भी 40 हजार रुपये से बढ़कर 75 हजार रुपये तक पहुंच गया है। इसके बावजूद सरकार किसानों को लागत के अनुसार गन्ने का उचित मूल्य नहीं दे रही। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि किसानों के समर्थन में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन पूरे हरियाणा में जारी रहेगा। इस दौरान जसबीर मल्लौर, अनिल धनतोड़ी, सुदीप सुरजेवाला, नरपाल सिंह, देविंद्र सिंह, सतीश तेजली, रविंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला। प्रवक्ता

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed