Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Protest held against the arrest of teacher leaders

Yamuna Nagar News: शिक्षक नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 17 Nov 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Protest held against the arrest of teacher leaders
जगाधरी अनाज मंडी में नारेबाजी कर रोष प्रकट करते संघ के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कुरुक्षेत्र में अतिथि अध्यापकों के आंदोलन के दौरान अध्यापक नेताओं की गिरफ्तारी और शिक्षकों को हिरासत में लेने के विरोध में सोमवार को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया। संघ ने डीडीपीओ को सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
जिला प्रधान महिपाल सौदे की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया। कर्मचारियों ने अध्यापक नेताओं को रिहा करने और अतिथि अध्यापकों की नियमितीकरण की मांग का समाधान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

राज्य प्रेस सचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि अतिथि अध्यापक 23 जून से कुरुक्षेत्र में नियमितीकरण की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान वे पांच बड़े प्रदर्शन और एक न्याय यात्रा भी निकाल चुके हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों का समाधान करने के बजाय आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रतिनिधि विनोद त्यागी और ब्लॉक प्रधान अशोक वर्मा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के 16 अप्रैल के मदन सिंह एवं अन्य बनाम हरियाणा राज्य मामले के फैसले तथा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के संदर्भ में भी कर्मचारियों के नियमितीकरण के दावों पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग की ओर से 24 अक्तूबर को जारी स्पीकिंग ऑर्डर पर भी सवाल उठाए।

महिपाल सौदे, जिला सचिव सतीश कुमार और कैशियर रिंकू कुमार ने 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित राज्य स्तरीय प्रदर्शन में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। प्रदर्शन का संचालन जिला सचिव सतीश कुमार ने किया। इस मौके पर जिला उपप्रधान प्रेम प्रकाश, ब्लॉक प्रधान पपला, स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान विजय कुमार, अध्यापक संघ के राज्य नेता राकेश धनखड़, अतिथि शिक्षक राजबीर मौजूद रहे।

जगाधरी अनाज मंडी में नारेबाजी कर रोष प्रकट करते संघ के पदाधिकारी। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में नारेबाजी कर रोष प्रकट करते संघ के पदाधिकारी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed