{"_id":"6691dbec642e330f250d3647","slug":"more-than-100-seats-are-vacant-in-the-second-merit-list-of-iti-admission-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-121906-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आईटीआई दाखिले की दूसरी मेरिट लिस्ट की 100 से ज्यादा सीट खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आईटीआई दाखिले की दूसरी मेरिट लिस्ट की 100 से ज्यादा सीट खाली
विज्ञापन
जगाधरी। आईटीआई में प्रवेश के चल रहा दाखिला प्रक्रिया का दूसरा चरण शुक्रवार को समाप्त हो गया। पहले की तरह दूसरे चरण में भी कट ऑफ लिस्ट में अलॉट सीटे नहीं भर पाई। अंतिम दिन होने के बावजूद संस्थान में बेहद कम दाखिले हुए। हालांकि इस दौरान कॉलेज में विद्यार्थी तो काफी पहुंचे, लेकिन उन्होंने दाखिला नहीं लिया। इस दौरान अंतिम दिन सिर्फ 58 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इसी के साथ दूसरे चरण की प्रक्रिया के लिए दस्तावेज जांच का कार्य समाप्त हो गया है। जबकि विद्यार्थी शनिवार तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों के दाखिले में रूचि न दिखाने के कारण समिति सदस्य लगभग खाली बैठे रहे। आईटीआई दाखिला प्रक्रिया के दो चरण पूरे हो चुके हैं। पहले चरण में 360 और दूसरे चरण में 208 विद्यार्थियों ने दाखिलाा लिया है। दोनों चरणों में 568 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। जबकि दोनों चरणों की कट ऑफ लिस्ट में कुल 1069 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की थी। प्रक्रिया समाप्ति के बाद अब दोनों चरणों की कट ऑफ लिस्ट की कुल 501 सीट खाली रह गई हैं। जिनके लिए फिर से प्रक्रिया होगी। अभी आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया के दो चरण बाकी हैं। तीसरा चरण 14 जुलाई को शुरू होगा। तीसरी कट ऑफ लिस्ट 18 जुलाई को जारी की जाएगी। आईटीआई में इस बार 8600 से ज्यादा विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया था। अत्याधिक आवेदन होने के चलते इस बार मेरिट लिस्ट भी काफी हाई रही। दोनों चरण की कट ऑफ लिस्ट 100 के पार रही। जिस कारण अधिकांश विद्यार्थियों को उनके पसंद की ट्रेड नहीं मिल पाई। पसंद की ट्रेड न मिलने के कारण विद्यार्थी दाखिला नहीं ले रहे हैं। जिसके चलते दोनों चरणों की कट ऑफ लिस्ट में अलॉट में से 500 सीट खाली रह गई हैं। दस्तावेजाें की जांच करवा चुके विद्यार्थियों के पास फीस जमा करने का शनिवार तक का समय है। बिना फीस जमा किए उनका दाखिला मान्य नहीं माना जाएगा।
छुट्टी के दिन भी खुलेगी आईटीआई
दाखिला प्रक्रिया के लिए निदेशालय ने आईटीआई संस्थान छुट्टी के दिन भी खोलने के आदेश जारी किए हैं। जिसके चलते शनिवार व रविवार को भी आईटीआई खुलेगी और दाखिला समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे। नोडल अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि शनिवार को संस्थान में विद्यार्थियों की फीस जमा की जाएगी। इसके अलावा हेल्प डेस्क के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। वहीं रविवार को तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। शेड्यूल के अनुसार 14 जुलाई को पोर्टल खुलेगा और सीट दृशायी जाएंगी। इस दौरान विद्यार्थी 16 जुलाई तक अपनी रूचि में बदलाव व संशोधन करवा सकते हैं। जबकि तीसरी कट ऑफ लिस्ट 18 जुलाई को जारी की जाएगी।
दाखिले प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए दस्तावेज जांच पूरी हो चुकी है। जबकि विद्यार्थियों के पास 13 जुलाई तक फीस जमा करवाने का अंतिम मौका है। प्रवेश प्रक्रिया का तीसरा चरण 14 जुलाई से शुरू होगा। दूसरे चरण में करीब 210 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
पवन कुमार कांबोज, उपप्राचार्य आईटीआई।