फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   moodi,surjewala, gujrat raits

गुजरात की तर्ज पर भाजपा ने हरियाणा मेें जाट व गैर जाट को आपस में लड़वाया : सुरजेवाला

Sun, 10 Apr 2016 01:13 AM IST
yamunanagar
yamunanagar Updated Sun, 10 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
moodi,surjewala, gujrat raits
सुरजेवाला भाषण देते हुए - फोटो : bueoro
कांग्रेस पार्टी की ओर से शनिवार को जगाधरी में सद्भावना रैली आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा आरएसएस के निर्देश पर काम कर रही है। यह पार्टी अंग्रेजी शासन की तर्ज पर फूट डालो राज करो की नीति पर चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीति दंगे करवाकर सियासी हित साधना रहा है।
विज्ञापन


गुजरात में मोदी व अमित शाह ने हिंदू मुस्लिमों को आपस में लड़वाया था। उसी प्रकार हरियाणा में भी जाट व गैर जाट को आपस में लड़ाया है। रणदीप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में किसान-मजदूर, व्यापारी व कर्मचारी सभी वर्ग खुश थे। अब स्थिति सबके सामने है।
विज्ञापन


रोजगारों का जिक्र करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि खट्टर सरकार अब तक 23 हजार युवाओं को नौकरी से निकाल चुकी है। जहां सुनार एक्साइज ड्यूटी को लेकर सड़क पर बैठे हैं। वहीं किसानों की करोड़ों रुपये की पेमेंट यमुनानगर चीनी मिल पर बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुटबाजी पर बोले, सब कार्यकर्ता एक हैं

पार्टी में गुटबाजी को नकारते हुए सुरजेवाला ने कहा कि सभी नेता व कार्यकर्ता संगठन व जनहित के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं। इस मौके पर पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव भूपाल भाटी, पूर्व मंत्री रामभज, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. कृष्णा पंडित, पंडित राज कुमार त्यागी, महिंद्र सेठी सोनू,  पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पार्टी की महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, रंजीता मेहता, नाहर संधु, सुरेश मतलोड़ा, बलवींद्र संधाय, सोनू भट्ट, राधेश्याम शर्मा, ताराचंद कंड्रोली, सुरेश शर्मा, सलामूदीन, धनप्रकाश त्यागी सहित बड़ी संख्या में कायकर्ता मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed