फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   molestation of a girl playing in dharamsala

धर्मशाला में खेल रही बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी को दांत से काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
molestation of a girl playing in dharamsala
यमुनानगर। धर्मशाला में खेल रही सात साल की बच्ची के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। बच्ची दांत से काट कर आरोपी के चंगुल से निकली और आपबीती अपनी मां को बताई। बच्ची की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साढौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास सात साल की एक बेटी है। शुक्रवार को उसकी बेटी धर्मशाला में खेल रही थी। उस दौरान धर्मशाला में गांव का डिंपल भी आया था। उसने उसकी बेटी को वहां पड़ी राख उठाकर धर्मशाला के अंदर डालने के लिए बोला। जब उसकी बेटी राख उठाकर धर्मशाला के अंदर गई तो आरोपी डिंपल ने उसकी बेटी को पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी बेटी का मुंह अपने हाथ से बंद कर दिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। उसकी बेटी ने आरोपी डिंपल को दांत से काटा और उसके चंगुल से बचकर घर आई। घर आकर उसने उसे आपबीती सुनाई। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी डिंपल के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed