फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Moleestation of minor, case filed

घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Moleestation of minor, case filed
सदर जगाधरी क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ की। विरोध जताने पर आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर जगाधरी के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में गई हुई थी। इस दौरान घर पर उसकी 16 साल की बेटी अकेली थी। दोपहर बाद जब वह घर पहुंची तो उसने देखा कि उसकी बेटी सहमी हुई थी। उसके कपड़े फटे हुए थे। जब उसने बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि जब वह घर पर अकेली देख कर गांव का रोहन उनके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी निरीक्षक कुसुम बाला का कहना है कि आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed