फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mobile snatched from two miscreants from youth returning from company, second incident in 12 hours

कंपनी से छुट्टी कर लौट रहे युवक से दो बदमाशों से छीना मोबाइल, 12 घंटे में दूसरी वारदात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 03:09 AM IST
विज्ञापन
Mobile snatched from two miscreants from youth returning from company, second incident in 12 hours
यमुनानगर। गांधी नगर क्षेत्र की त्यागी गार्डन कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाश राजीव गार्डन निवासी मोहित का मोबाइल छीन ले गए। मोहित नारायणगढ़ स्थित कंपनी से छुट्टी कर घर लौट रहा था। पुलिस ने आरोपी दोनों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 12 घंटे में यह दूसरी झपटमारी की वारदात है। इससे पहले बदमाशों ने वीरवार को ही महाराणा प्रताप चौक से बस स्टैंड पैदल जा रहे करनाल की कर्ण विहार कॉलोनी निवासी राजेश सिंह रावत से मोबाइल झपट लिया था। वह सहारनपुर कंपनी से वापस करनाल जाने के लिए बस स्टैंड जा रहा था।
विज्ञापन

राजीव गार्डन निवासी मोहित ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अंबाला के नारायणगढ़ स्थित विजन वायर कंपनी में काम करता है। वीरवार को वह कंपनी से छुट्टी कर घर लौट रहा था। कन्हैया साहिब चौक तक वह गाड़ी में लिफ्ट लेकर आया। इसके बाद चौक से पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था। जब वह त्यागी गार्डन में माड़ी के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। इससे पहले वह कुछ समझ पाता दोनों बदमाश उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गए। गांधी नगर थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed