{"_id":"6a416dd62a9aa506150664e9","slug":"mobile-phone-chequebook-ring-and-the-motorcycle-used-in-the-murder-recovered-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-158608-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मोबाइल, चेकबुक, अंगूठी व हत्या में प्रयोग बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मोबाइल, चेकबुक, अंगूठी व हत्या में प्रयोग बाइक बरामद
Mon, 29 Jun 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांव जठलाना में सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता जगदीश बंसल की हत्या के मामले में पुलिस को रिमांड के दौरान महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन, चेकबुक, पासबुक और सोने की अंगूठी बरामद कर ली है। यह सभी सामान आरोपी हत्या के बाद अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी कब्जे में ले ली है।
सीआईए टू के इंचार्ज राकेश के अनुसार मामले में लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच टीम हत्या से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने का भी प्रयास कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने वारदात के दौरान कोई अन्य सामान चोरी किया था या नहीं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की बर्बरता की पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने जगदीश बंसल पर 17 बार जानलेवा वार किए थे।
हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके शरीर में आठ फ्रैक्चर पाए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले लोहे की रॉड से हमला करने के बाद घर में पड़ी कैंची से भी वार करते रहे। शनिवार को आरोपी अजय को रिमांड के दौरान सीआईए टीम मौके पर निशानदेही के लिए लेकर गई थी, इसी बीच भागने की नियत से आरोपी ने छत से छलांग लगा दी। आरोपी का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता जगदीश बंसल पत्नी के निधन के बाद गांव जठलाना स्थित अपने पैतृक घर में अकेले रह रहे थे।
विज्ञापन
जेल में रची गई थी चोरी की साजिश
गांव जठलाना में रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता जगदीश बंसल की हत्या के पीछे जेल में रची गई साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि जगदीश बंसल के गांव निवासी देवेंद्र ने जेल में बंद मुख्यारोपी अजय कुमार को बताया था कि बंसल घर में अकेले रहते हैं और उनके यहां चोरी आसानी से की जा सकती है। इसके बाद अजय ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। 18 जून की रात दोनों आरोपी घर में घुसे, लेकिन आहट होने पर जगदीश बंसल जाग गए। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले में अन्य कड़ियों की भी जांच कर रही है।
20 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले
यमुनानगर पुलिस ने जगदीश बंसल हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। शुरुआती फुटेज में अंधेरा होने के कारण आरोपियों के चेहरे स्पष्ट नजर नहीं आ रहे थे। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों के कई अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाई। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार फुटेज का मिलान करने के बाद आरोपियों की पहचान हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।