{"_id":"66da1f1e55fa1a3ec60176a6","slug":"mobile-laptop-cash-recovered-from-the-accused-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-124898-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आरोपियों से मोबाइल, लैपटॉप, नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आरोपियों से मोबाइल, लैपटॉप, नकदी बरामद
Fri, 06 Sep 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। फर्जी ई-पोर्टल बनाकर ई-रवाना जारी कर अवैध खनन करने के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों से रिमांड के दौरान मोबाइल, लैपटॉप व एक लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। बरामद किए गए लैपटॉप व मोबाइल पर आरोपी फर्जी ई-रवाना जारी करते थे।
अधिकारियों की माने तो यह फर्जीवाड़ा खनन विभाग के अधिकारियों की मदद के बिना नहीं हो सकता था। इसमें विभाग के अधिकारियों की भी मिलीभगत सामने आएगी। बिलासपुर पुलिस ने मामले में 28 अगस्त को केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के गांव कोरियावास निवासी करतार सिंह, गांधी धाम जगाधरी निवासी अमरेंद्र सिंह, जय सिटी जगाधरी निवासी हरजीत सिंह, सावनपुरी निवासी गिलशन गेरा को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया हुआ है।
इनमें अमरेंद्र, हरजीत सिंह व गिलशन गेरा ट्रांसपोर्टर हैं। करतार सिंह खनन कारोबारी है। आरोपी करतार सिंह पोर्टल पर फर्जीवाड़ा करता। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बिलासपुर पुलिस ने 28 अगस्त को खान एवं भू खनन अधिकारी निरंजन कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया था। निरंजन ने बताया था कि गांव जैतपुर के समीप खनन जाेन में आरके ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से फर्जी ई पोर्टल बना कर अवैध तरीके से ई रवाना जारी किए जा रहे है।
विज्ञापन
उन्होंने मौके पर जांच की तो गांव के समीप आसपास के क्षेत्र में एमआर ट्रेडिंग कंपनी के नाम से कोई फर्म नहीं मिली है। फर्जी कंपनी के द्वारा एचएमजीआईएस पोर्टल का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से ई रवाने जारी किए जा रहे है। जबकि विभाग के द्वारा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खरीद बंद है और ई रवाना जारी नहीं किए गए। मामले की सूचना मिलते ही एसएचओ राय सिंह व खनन विभाग के अधिकारियों ने जैतपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया। तब अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था।
सरकार ने अवैध खनन रोकने के लिए 25 दिसंबर 2023 को एचएमजीआइएस पोर्टल जारी किया। खनन कारोबार करने वाली फर्में इस पोर्टल के जरिये ही खनन कारोबार कर सकती है। इस पोर्टल पर खनन की खरीद व बिक्री से संबंधित जानकारी दर्ज करना होता है। लेकिन इस पोर्टल का फर्जी पोर्टल बनाकर खनन माफिया ने यह फर्जीवाड़ा किया।
पुलिस ने इस केस की जांच की तो पता चला कि खनन माफिया ने विभागीय अधिकारियों व कर्मियों से मिलीभगत कर बंद पड़े पोर्टलों की आईडी जनरेट कराई। वहां पर मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी तक बदल दी। जिससे ओटीपी उनके पास आने लगी। इसके माध्यम से ई रवाना जारी कर अवैध रूप से खनिज सामग्री बेची गई।
चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने पोर्टल के माध्यम से फर्जीवाड़ा किया गया है। आरोपियों से नकदी, मोबाइल व लैपटॉप बरामद हुआ है। पूछताछ में कई खुलासे होने की संभावना है। - रायसिंह, थाना प्रभारी बिलासपुर।