फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   MNCU

Yamuna Nagar News: एमएनसीयू में नवजात को मिलेगा मां का दुलार

Tue, 20 Oct 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 20 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
MNCU
जिला नागरिक अस्पताल में बना निकु वार्ड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल में नवजात की देखभाल के लिए संचालित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) को जल्द ही मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) में तब्दील किया जाएगा। इससे नवजात के साथ उनकी माताओं के लिए व्यवस्था की जाएगी। इससे बच्चों को इलाज के दौरान मां दुलार मिल सकेगा।
इसके लिए कुछ माह पहले जिले के बाल चिकित्सकों की टीम कुरुक्षेत्र के एमएनसीयू का दौरा भी कर चुकी है। फिलहाल अस्पताल में नवजात बच्चों के लिए एसएनसीयू संचालित है। इसमें 16 बेड और दो वेंटिलेटर की व्यवस्था है। जन्म के बाद स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर नवजात बच्चों को यहां भर्ती किया जाता है।
विज्ञापन

वर्तमान में बच्चों और उनकी माताओं के लिए अलग-अलग वार्ड हैं। ऐसे में परिजन और माताएं निर्धारित समय पर ही भर्ती बच्चों को देख पाते हैं। एमएनसीयू में शुरुआती चरण में महिलाओं के लिए पांच बेड लगाए जाएंगे। इसके बाद बजट मिलने पर सभी बेड की व्यवस्था भी की जाएगी। नई यूनिट में माताओं के भोजन, स्नान और रहने संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को बार-बार वार्ड से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी, ताकि नवजात को संक्रमण से बचाया जा सके। एमएनसीयू में नवजात के पास उनकी माताओं के रहने की व्यवस्था होगी। इससे माताएं बच्चों की जरूरतों का ध्यान रख सकेंगी और उन्हें समय पर स्तनपान भी करवा सकेंगी।
जन्म के बाद कमजोर या बीमार होने वाले बच्चों की देखभाल में यह व्यवस्था उपयोगी साबित होगी। मां और बच्चे के एक साथ रहने से बच्चों को भावनात्मक सुरक्षा भी मिलेगी। इसके अलावा माताओं को बच्चों की देखभाल के संबंध में जरूरी जानकारी और मार्गदर्शन मिल सकेगा।
एमएनसीयू बनने के फायदे
एमएनसीयू बनने के बाद नवजात बच्चों को उपचार के दौरान मां का साथ मिलेगा। माताएं बच्चों को समय पर स्तनपान करवा सकेंगी। बच्चों की देखभाल और निगरानी बेहतर होगी। संक्रमण के खतरे को कम करने में मदद मिलेगी। माताओं के भोजन, स्नान और रहने की व्यवस्था एक ही स्थान पर होगी।

जिला नागरिक अस्पताल की एसएनसीयू को जल्द ही एमएनसीयू में बदला जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नई व्यवस्था का उद्देश्य नवजात बेहतर देखभाल के साथ माताओं को भी जरूरी सुविधाएं देना है। - डॉ. पुनीत कालड़ा, डिप्टी सिविल सर्जन यमुनानगर ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed