फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   mla renu bala press conference

सरकार के हर फैसले जनता विरोधी: रेनू बाला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
mla renu bala press conference
विधायक रेनू बाला - फोटो : AMAR UJALA
सरस्वती नगर
विज्ञापन
प्रदेश की भाजपा व जेजेपी की सरकार हर मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रही है। वही लॉक डाउन के दौरान प्रदेश सरकार ने पैट्रोल व डीजल पर वैट बढ़ाकर साबित कर दिया है कि आम आदमी की कोई चिंता नहीं है। यह बात साढौरा की विधायक रेनू बाला ने एक बयान में कही है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर बीजेपी सरकार का कहर लगातार महामारी के दौर में भी प्रदेशवासियों पर टूट रहा है। किसान परेशान है, उद्योग धंधे चौपट हैं, रोजगार कहीं है नहीं, अब सब्जी, फल, पेट्रोल, डीजल व रोडवेज का किराया भी महंगा होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों से वादा किया था कि उनकी फसल खरीद के बाद 24 घंटे के अंदर अंदर फसल का भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन जिन किसानों की फसल बिक चुकी है। उनकी पेमेंट 10 दिन से नहीं हुई है। इससे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से फलों सब्जियों के साथ साथ अनेकों खाद्य पदार्थों के रेट भी बढ़ जाएंगे, जिससे आम आदमी के जीवन पर आर्थिक रूप से भारी बोझ बढ़ जाएगा।  रेनू बाला ने कहा कि इस समय देश और प्रदेश में कोविड 19 महामारी के कारण लोगों के पास जीविकोपार्जन के लिए काम धंधे सब ठप पड़े हैं ऊपर से सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय आम जनता के सिर पर हथौड़े के समान होगा। उन्होंने सरकार से आह्वान करते हुए कहा कि  सरकार जनता के हित को ध्यान में रखकर इस फैसले पर पुनः विचार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed