फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   mistreament of a woman

जिला जेल के हेड कांस्टेबल ने युवती से किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
mistreament of a woman
शहर की एक युवती ने जेल वार्डर पर ब्लैकमेल करके दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का भांजा हत्या के मामले में जेल में बंद है। वर्ष 2017 में भांजे से मिलने आने के दौरान युवती की आरोपी हेडकांस्टेबल (जेल वार्डर) से मुलाकात हुई थी। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके भांजे को जेल में किसी प्रकार की कोई परेशानी न आने की बात कहकर उससे संपर्क स्थापित किए। जिसके बाद वह आरोपी के झांसे में आ गई। इस दौरान आरोपी ने कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला व यमुनानगर समेत कई स्थानों पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देने व जाति सूचक शब्द बोले। पुलिस ने मामले में आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने व जाति सूचक शब्द बोलने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2017 में उसका भांजा जिला जेल में हत्या के मामले में बंद था। जब वह जेल में अपने भांजे से मिलने के लिए आई तो वहां उसकी मुलाकात हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह से हो गई। बलजीत सिंह ने उसे बताया कि वह जेल में वार्डर है। इसलिए वह जेल में उसके भांजे को कोई परेशानी नहीं आने देगा। जिसके झांसे में वह आ गई। इसके बाद आरोपी उसके साथ फोन पर बातें करना लगा। इसी बीच एक दिन आरोप उसे बहला-फुसला कर कैथल के ढांड कस्बे में ले गया और वहां पर होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके फोटो भी खींच लिए। जिन्हें लेकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ वर्ष 2017 से लेकर अक्तूबर 2019 तक ब्लैकमेल करके कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी उसे कुरुक्षेत्र, अंबाला व यमुनानगर व अन्य कई स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। उसने विरोध जताया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे जाति सूचक शब्द बोलकर अपमानित किया। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी हेडकांस्टेबल बलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मामले में युवती की शिकायत पर आरोपी हेडकांस्टेबल बलजीत के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- एसआई कमला, जांच अधिकारी, महिला थाना यमुनानगर।
चॉकलेट में नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से किया दुष्कर्म, फिर किया ब्लैकमेल
पुलिस ने युवती ने की शिकायत पर आरोपी युवक पर किया केस दर्ज
जगाधरी। सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने युवती को चॉकलेट में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला करीब नौ माह पहले का है। पुलिस ने युवती की शिकायत आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अभी आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव गधौली निवासी राहुल के साथ जान पहचान थी। करीब नौ माह पहले आरोपी युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह राहुल से मिलने के लिए गई तो आरोपी ने उसे चॉकलेट में कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर आरोपी युवक उसे गांव के नजदीक छोड़कर चला गया। उसने लोक लाज के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। मगर उसके बाद फिर से आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। उसने परेशान होकर घटना के बारे परिजनों को बताया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

घर में घुसकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 अक्तूबर को वह परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गए थे। घर पर उसकी 14 वर्षीय लड़की अकेली थी। इस दौरान गांव का ही युवक सद्दाम उनके घर में घुस गया। आरोपी ने घर पर उसकी लड़की को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब वह घर पहुंचे तो उसकी लड़की ने घटना के बारे में बताया। उसने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक सद्दाम के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed