{"_id":"660b205c907251e0460ce2d7","slug":"miscreants-looted-a-bag-merchant-at-gunpoint-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-116690-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बदमाशों ने पिस्तौल दिखा बैग व्यापारी को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बदमाशों ने पिस्तौल दिखा बैग व्यापारी को लूटा
Tue, 02 Apr 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे 73ए पर वैगन आर कार सवार चार बदमाशों ने बाइक सवार बैग व्यापारी को पिस्टल दिखाकर 1500 रुपये लूट लिए। बैग व्यापारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की गाड़ी जैसे ही घटनास्थल की ओर रवाना हुई तो पुलिस को वैगन आर कार रास्ते में मिली। पुलिस ने बदमाशों का पीछा यया। चारों बदमाश कार को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए।
जगाधरी निवासी साहिल अहमद ने बताया कि वह बैग बेचने का काम करता है। सोमवार को वह बाइक से बैग लेकर हिमाचल के पांवटा साहिब गया हुआ था। दोपहर बाद वह पांवटा से जगाधरी लौट रहा था। लघु शंका करने के लिए नेशनल हाईवे पर कलेसर गांव के समीप उसने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी की। तभी पीछे से वैगन आर में चार बदमाश आए। बदमाशों ने उसके नजदीक आकर कार रोकी।
एक बदमाश ने उसके कान पर पिस्टल रख दी और उसकी जेब से 1500 रुपये निकालकर जगाधरी की तरफ फरार हो गए। उसने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस की गाड़ी प्रताप नगर से कलेसर की ओर रवाना हो गई। ताजेवाला नाके के समीप पुलिस को सामने से वैगन आर कार आती दिखाई दी।
विज्ञापन
उन्होंने कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन कार सवार बदमाशों ने कार की भगा लिया। कुछ दूरी पर जंगल के पास बदमाश कार को सड़क किनारे छोड़कर जंगल में भाग गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। प्रताप नगर थाना प्रभारी सतनाम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।