फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   miscreants fired on the contractor's driver, Yamunanagar

ठेकेदार के चालक पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
miscreants fired on the contractor's driver, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेक्टर-17 में जन्मदिन की पार्टी मनाने आए खनन ठेकेदार मॉडल टाउन निवासी संदीप कुमार के ड्राइवर पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग की। गनीमत रही कि ड्राइवर व उसका साथी इसमें बाल बाल बच गए। जब ड्राइवर ने आरोपियों का पीछा किया तो उन्होंने फिर से फायर कर दिए। फायर करते हुए बदमाश अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गए। इसके बाद वे अपनी बाइक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में सात युवकों पर हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन निवासी संदीप कुमार ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने प्रतापनगर क्षेत्र में खनन के ठेके लिए हुए है। चार अगस्त को उसका जन्म दिन था। वह रात को अपने दोस्तों व बेटे के साथ सेक्टर 17 स्थित आरके इंटरप्राइज में पार्टी मना रहे थे। उसका ड्राइवर सुनील व अमित बाहर गाड़ियों में थे। रात करीब 11.30 बजे उसके ड्राइवर ने उसे बताया कि कुछ अज्ञात युवक स्विफ्ट कार में इधर उधर चक्कर लगा रहे हैं। इस पर उसने अपने ड्राइवर को चौकन्ना रहने को कहा। इसके कुछ देर बाद बाइक पर सवार होकर चार बदमाश आए। आरोपियों ने मुंह को कपड़ा लपेटा हुआ था। आरोपी बदमाशों ने आते ही फायरिंग शुरू कर दी और भाग खड़े हुए। ड्राइवर ने कार में आरोपियों का पीछा एक बाइक गिर गई। बदमाश बाइक को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में लिया। इस बाइक की नंबर प्लेट आरोपियों ने पॉलिथीन बांध कर ढकी हुई थी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच की। मामले की जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्ज एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मॉडल टाउन निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ अज्ञात युवक पहले भी उसका पीछा कर चुके हैं। उसने इस संबंध में पहले भी पुलिस को शिकायत दी थी। उसे डर है कि आरोपी उसे जान से न मार सकते हैँ। उसने पुलिस अधीक्षक से उसकी जान की सुरक्षा के लिए पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 17 थाना प्रभारी राकेश राणा का कहना है कि मामले में रात को ही अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया था। बाइक के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed