{"_id":"69ebc3a303f5b4c59b0f4a81","slug":"minors-sentenced-to-the-period-already-spent-in-jail-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-154970-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नाबालिगों को जेल में बिताई गई अवधि की सुनाई सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नाबालिगों को जेल में बिताई गई अवधि की सुनाई सजा
Sat, 25 Apr 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चोरी करने के मामले में किशोर न्याय परिषद ने दो नाबालिग आरोपियों को दोषी करार दिया। बोर्ड की जज डॉ. करुणा शर्मा ने अंडरगोन सजा सुनाई है।
श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने शहर थाना जगाधरी पुलिस को शिकायत दी थी कि अगस्त 2025 को उन्होंने अपने घर के पास एक नया मकान खरीदा था, जहां उस समय रंग रोगन का कार्य चल रहा था।
वह 11 अगस्त को मकान को ताला लगाकर अपने घर लौट आए थे। रात में उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी, जिस पर उन्होंने संदेह होने पर गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में कुछ संदिग्ध युवक मकान से सामान ले जाते दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की तो दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें किशोर न्याय परिषद के समक्ष पेश किया गया।