फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Minor serves water at TB center as punishment

Yamuna Nagar News: सजा के तौर पर टीबी केंद्र में पानी पिला रहा नाबालिग

Wed, 18 Mar 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Minor serves water at TB center as punishment
यमुनानगर। सिविल अस्पताल जगाधरी में एक नाबालिग इन दिनों सजा नहीं, बल्कि सुधार की राह पर चलता नजर आ रहा है। किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर पिछले 12 दिनों से उसकी ड्यूटी टीबी दवा वितरण केंद्र में लगाई गई है, जहां वह अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर मरीजों और स्टाफ को पानी पिलाने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

शुरुआत में झिझकने वाला यह किशोर अब नियमित रूप से समय पर पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। नाबालिग रोज सुबह 9 बजे अस्पताल पहुंचता है और दोपहर 1 बजे तक सेवा कार्य करता है। अस्पताल प्रबंधन उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है
विज्ञापन

गौरतलब है कि 20 अगस्त 2024 को जगाधरी के एक सरकारी स्कूल में घुसकर छात्र के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। सुनवाई के दौरान किशोर न्याय बोर्ड ने नाबालिग को तीन महीने तक सिविल अस्पताल में कम्युनिटी सर्विस करने की सजा सुनाई थी। बोर्ड का मानना था कि सेवा कार्य के जरिए ही ऐसे मामलों में सुधार लाया जा सकता है। ऐसे में सुनवाई के बाद बोर्ड ने दोषी किशोर को सजा के रूप में अस्पताल में तीन महीने तक सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों औरपरिजनों को पानी पिलाने का आदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed