फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   minor granddaughter kidnapped after hurting grandmother, case

दादी को चोट मार नाबालिग पौती को किया अगवा, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
minor granddaughter kidnapped after hurting grandmother, case
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक दादी को चोट मारकर उसकी नाबालिग पौती को अगवा कर अपने साथ ले गया। पौती अपनी दादी के पास सोई हुई थी। अपहृत लड़की के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर मारपीट व अगवा करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 मई की रात को उसकी 15 साल की बेटी अपनी दादी के पास सोई हुई थी। आधी रात को कुछ शोर होने पर उसकी मां यानी उसकी बेटी की दादी की आंख खुली। उसने देखा कि एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को उठाने का प्रयास कर रहा था। जब उसकी मां ने आरोपी युवक का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने इस दौरान डंडा मारकर उसकी मां को घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को अगवा करके फरार हो गया। शोर सुनकर जब वे मौके पर पहुंचे तो उसकी मां घायल अवस्था में पड़ी थी। आरोपी उसकी बेटी को अगवा कर फरार हो चुका था। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई सतपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed