{"_id":"5eafe43d8ebc3e908644e0e1","slug":"migrant-laborers-pelted-stones-at-police181","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वेतन नहीं मिलने से नाराज मजदूरों का हंगामा, जाम खुलवाने गई पुलिस पर फैंके पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन नहीं मिलने से नाराज मजदूरों का हंगामा, जाम खुलवाने गई पुलिस पर फैंके पत्थर
विज्ञापन
हंगामा कर रहे मजदूरों को समझते पुलिस कर्मी।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोड़ियां में स्थित फैक्ट्रियों में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों ने सोमवार सुबह रोड जाम कर दिया। सड़क पर हंगामा कर रहे मजदूरों को हटा रहे पुलिस कर्मियों पर मजदूरों ने पत्थर फैंकने शुरू कर दिए। मामले की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। मजदूरों से बातचीत की गई और जिला प्रशासन के सहयोग से उनकी सभी मुश्किलें दूर करवाने की बात की गई।
जागरूक मजदूर संगठन के प्रधान सीताराम ने बताया कि फैक्ट्री मालिकों द्वारा पिछले 2 महीने का वेतन नहीं दिया जा रहा है और ना ही फैक्ट्री मालिक उन्हें भोजन की कोई व्यवस्था करके दे रहे हैं। जिसकी वजह से मजदूरों का परिवार भूखा मर रहा है। उन्होंने बताया कि मजदूरों ने पैसे और भोजन ना होने के चलते रोड जाम किया था। उन्होंने बताया कि डीसी और एडीसी को भी फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ ज्ञापन भी सौंपा है। जिसके माध्यम से सभी मजदूरों के फरवरी और मार्च का वेतन दिलवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मालिक फोन उठाते नहीं है और मैनेजर को फोन करते हैं तो वह कहता है कि हम क्या करें। ऐसे में मजदूर कहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन से मांग की कि उनको उनके फरवरी और मार्च माह का वेतन दिलवाया जाए और उनको भी उनके राज्यों में भेजने की व्यवस्था की जाए। मजदूरों का कहना है कि ना तो उन्हें काम मिल रहा है और ना ही वेतन। उनका परिवार भूखा मर रहा हैं।
फर्कपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने मौके पर पहुंच मजदूरों से बात की और जिला प्रशासन की ओर से उनको पूरा सहयोग दिए जाने की बात कही। जिस पर हंगामा कर रहे मजदूर शांत हुए। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मजदूरों को भोजन की परेशानी हो रही थी। साथ ही वे वापस अपने राज्य में जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों को कहा गया कि अगर भोजन की परेशानी हो रही थी तो आप सब हमें बताते। हम आपके लिए भोजन की व्यवस्था कर देते। ऐसे लॉक डाउन में हंगामा और रोड जाम करने से किसी को कोई फायदा नहीं होने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवासी मजदूरों को समझाते थाना प्रभारी मुकेश कुमार।
- फोटो : AMAR UJALA
प्रवासी मजदूरों को समझाते थाना प्रभारी मुकेश कुमार।
प्रवासी मजदूरों का समझाते थाना प्रभारी मुकेश कुमार।
- फोटो : AMAR UJALA
प्रवासी मजदूरों का समझाते थाना प्रभारी मुकेश कुमार।
पुलिस पर लाठियां व पत्थर बरसाते प्रवासी मजदूर।
- फोटो : AMAR UJALA
पुलिस पर लाठियां व पत्थर बरसाते प्रवासी मजदूर।