{"_id":"6a495d29898a67269f01701d","slug":"middle-aged-man-injured-in-attack-succumbs-to-injuries-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-158950-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हमले में घायल अधेड़ ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हमले में घायल अधेड़ ने तोड़ा दम
Sun, 05 Jul 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
सुशील। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कैंप कॉलोनी में 15 दिन पहले हुए कुल्हाड़ी से हमले में घायल 50 वर्षीय सुशील उर्फ सिल्ली की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सुशील के सिर पर पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से हमला किया था। वह मुलाना मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। उनकी मौत के बाद गांधीनगर थाना पुलिस ने पहले से दर्ज मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कैंप कॉलोनी निवासी सुभाष ने बताया था कि वह कार सेल-परचेज का कार्य करता है। घटना की रात वह अपने घर पर था। इसी दौरान पड़ोसी अमित गली में खड़ा होकर उसके भाई सुशील उर्फ सिल्ली को गालियां देने लगा। शोर सुनकर सुशील बाहर आया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि अमित ने पहले सुशील के साथ मारपीट की।
आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को अलग करा दिया। शिकायत के मुताबिक कुछ देर बाद अमित अपने घर से कुल्हाड़ी लेकर वापस आया और सुशील के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से सुशील मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव करने आए सुभाष पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गए।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घायल सुशील को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मुलाना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पिछले 15 दिनों से उनका उपचार चल रहा था, लेकिन शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। गांधीनगर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि सुशील की मौत के बाद दर्ज मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। पुलिस मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है।
आरोपी को भेजा जा चुका है जेल
गांधीनगर थाना प्रभारी के मुताबिक कैंप कॉलोनी में 21 जून को हुए कुल्हाड़ी हमले के मामले में आरोपी अमित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है। हमले में गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय सुशील उर्फ सिल्ली की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।